Move to Jagran APP

बलदेव से ¨चताहरण महादेव पहुंची राधारानी ब्रजयात्रा

मथुरा: बरसाना के संत रमेश बाबा के सानिध्य वाली 84 कोस परिक्रमा राधारानी ब्रजयात्रा का अगला प

By JagranEdited By: Published: Tue, 24 Oct 2017 07:21 PM (IST)Updated: Tue, 24 Oct 2017 07:21 PM (IST)
बलदेव से ¨चताहरण महादेव पहुंची राधारानी ब्रजयात्रा
बलदेव से ¨चताहरण महादेव पहुंची राधारानी ब्रजयात्रा

मथुरा: बरसाना के संत रमेश बाबा के सानिध्य वाली 84 कोस परिक्रमा राधारानी ब्रजयात्रा का अगला पड़ाव ¨चताहरण महादेव रहा। मंगलवार को बलदेव से यात्रा की रवानगी हुई तो ऐसा प्रतीत हुआ कि किन्हीं दो प्रेमी युगलों का वियोग हो रहा हो। कई किलोमीटर तक विदा करने आए बलदेववासियों सहित ब्रजयात्रियों का भी हृदय द्रवीभूत हो गया।

loksabha election banner

रास्ते में पड़ने वाले खंडेरा, बसई, हरदसा आदि गांवों में ब्रजवासियों को संबोधित करते हुए यमुना मुक्तिकरण के संयोजक श्री राधाकांत शास्त्री ने कहा कि हम ब्रजवासी हैं और ब्रजवासी की पहचान है कि वह कृष्ण के लिए जिए। अब ब्रजवासियों को ब्रज की धरोहरों की रक्षा करनी होगी। श्री कृष्ण की पटरानी यमुना महारानी की अविरलता व निर्मलता के लिए जी जान से प्रयास करने होंगे। गांववासियों ने कहा कि उनके लिए बाबा का हर आदेश ईश्वर का आदेश है। ¨चताहरण महादेव पहुंचने पर मान मंदिर के सैकड़ों बालक-बालिकाओं सहित अनेक यात्रियों ने भोले बाबा से मनोकामना व्यक्त की। भागवताचार्य मुरलिका शर्मा ने भी कहा कि जगत की ¨चता का हरण करने वाले महादेव यमुना की पीड़ा अवश्य हरेंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.