ब्रज की धरोहरों को संरक्षित करना श्रेष्ठ: हेमा
मथुरा, वृंदावन: सांसद हेमामालिनी गुरुवार दोपहर वृंदावन शोध संस्थान के स्वर्ण जयंती वार्षिकोत्सव म
मथुरा, वृंदावन: सांसद हेमामालिनी गुरुवार दोपहर वृंदावन शोध संस्थान के स्वर्ण जयंती वार्षिकोत्सव में पहुंची। यहां उन्होंने संस्थान के प्रेक्षागृह में मौका मिलने पर अपना कार्यक्रम देने की भी इच्छा प्रकट की।
संस्थान के उद्घाटन समारोह में सांसद ने कहा कि उन्हें यहां आकर अच्छा लग रहा है। ब्रज की संस्कृति और कला को सहेजने का प्रयास सराहनीय है। ब्रज लोक कला सांझी पर आचार्य श्रीवत्स गोस्वामी ने दुर्लभ जानकारियां दीं। समारोह में स्वामी महेशानंद ने भी अपने विचार रखे। पूर्व विधायक पद्मश्री स्वामी रामस्वरूप शर्मा ने पद गायन कर ब्रज संस्कृति का बखान किया। संस्थान के स्वर्ण जयंती वर्ष की शुरूआत साहित्यिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ हुई। स्थापना के 50वें वर्ष में प्रवेश पर विद्यालयी छात्र-छात्राओं ने सांझीकार सुमित गोस्वामी के साथ सांझी कला के माध्यम से रंग के हुनर दिखाये। उप्र सांस्कृतिक केन्द्र इलाहाबाद के कलाकारों ने बधाई लोक नृत्य का प्रस्तुतिकरण किया गया। उप्र संगीत नाटक अकादमी लखनऊ के कलाकारों ने कत्थक नृत्य की प्रस्तुति दी। इससे पूर्व कार्यक्रम का शुभारंभ राज्यसभा के पूर्व महासचिव आरसी त्रिपाठी, पद्मश्री रामस्वरूप शर्मा, आचार्य श्रीवत्स गोस्वामी, सचिव सुशीला गुप्ता एवं निदेशक सतीशचंद्र दीक्षित ने दीप प्रज्ज्वलन कर किया। संयोजन अनूप शर्मा, देवेंद्र शर्मा और संचालन डॉ. ब्रजभूषण चतुर्वेदी ने किया। डॉ. विनोद बनर्जी, सतीश त्रिपाठी, जनार्दन शर्मा, मितुल पाठक, डॉ. राजेंद्रकृष्ण अग्रवाल, डॉ. अनिल गहलौत, संतोष कुमार, महेश खण्डेलवाल, मनोहरलाल चतुर्वेदी, डॉ. सरोज अग्रवाल, मोहनलाल गौतम मोही, अशोक अज्ञ, संस्थान के संस्थापक डॉ. रामदास गुप्ता की धर्मपत्नी रॉबिन गुप्ता मौजूद रहे।
इन विद्यालयों ने की सहभागिता
कार्यक्रम में सुवटीदेवी विद्यालय, सुखदा बालिका इंटर कालेज, हजारीमल सोमाणी इंटर कालेज, नारायण प्रोग्रेस पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने सहभागिता की।