कुबलियापीड़ हाथी वध महोत्सव 26 को, तैयारी शुरू
जागरण संवाददाता, मथुरा : कुबलियापीड़ हाथी वध महोत्सव समिति के तत्वावधान में 26 अक्टूबर क
जागरण संवाददाता, मथुरा : कुबलियापीड़ हाथी वध महोत्सव समिति के तत्वावधान में 26 अक्टूबर को कुबलियापीड़ हाथी वध महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। बाल कृष्ण प्रभु मंदिर गली रावलिया, मंडी रामदास में आमंत्रण पुस्तिका मंजूशा का विमोचन किया गया। इसी के साथ आयोजन की तैयारियां आरंभ कर दी गई हैं।
भगवान कृष्ण-बलदेव द्वारा कंस वध से पहले कंस की युद्ध कला में प्रवीण शक्तिमान कुबलियापीड़ हाथी का वध किया गया था। दोनों भाइयों के मथुरा आगमन पर उनको मार डालने के उद्देश्य से कंस ने हाथी भेजा था। 26 अक्टूबर को हाथी वध से पूर्व स्वामी घाट से विभिन्न कलात्मक झांकियों, अखाड़े से सुसज्जित कृष्ण-बलदेव की शोभायात्रा नगर भ्रमण करती हुई श्रीकृष्ण जन्मस्थान के निकट प्राचीन हाथी वध स्थल पहुंचेगी। वहां कृष्ण-बलदेव द्वारा हाथी का वध किया जाएगा। प्राचीन केशव देव मंदिर पर दोनों भाइयों का स्वागत-सत्कार होगा।
इस दौरान समिति के मार्गदर्शक राजनारायण गौड़, राजीव शर्मा, अध्यक्ष रमाकांत गोस्वामी, महामंत्री शशांक पाठक, कोषाध्यक्ष अभिषेक शर्मा, प्रवक्ता अमित भारद्वाज मेला, निमाई पंडित, पुनीत शास्त्री, मोहित अग्रवाल, देवप्रकाश यादव, आशीष शर्मा, योगेश शर्मा, गोपाल आचार्य, कमल किशोर गौड़ आदि उपस्थित थे।