Move to Jagran APP

डांडिया आज, झूमेंगे ब्रजवासी, छाएगी मस्ती

जागरण संवाददाता, मथुरा : मंगलवार की रात ब्रजवासी मां की भक्ति में सराबोर रहेंगे। गुजरात के

By JagranEdited By: Published: Mon, 25 Sep 2017 11:29 PM (IST)Updated: Mon, 25 Sep 2017 11:29 PM (IST)
डांडिया आज, झूमेंगे ब्रजवासी, छाएगी मस्ती
डांडिया आज, झूमेंगे ब्रजवासी, छाएगी मस्ती

जागरण संवाददाता, मथुरा : मंगलवार की रात ब्रजवासी मां की भक्ति में सराबोर रहेंगे। गुजरात के डांडिया का आनंद ट्यूलिप रिसोर्ट में ले सकेंगे। गायिका तोरषा सरकार की सुरीली आवाज पर जब स्टिक आपस में टकराएंगी तो ब्रजवासी मस्ती में झूमेंगे। जागरण द्वारा डांडिया के आयोजन की तैयारियां कर ली गई हैं।

loksabha election banner

दैनिक जागरण द्वारा मंगलवार 26 सितंबर की शाम सात बजे ट्यूलिप रिसोर्ट में डांडिया का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम स्थल पर सतरंगी विद्युत सजावट की गई है। झिलमिल करते डांडिया महोत्सव स्थल को देख लोग भक्ति में लबालब हो जाएंगे। गायिका तोरषा सरकार अपनी मधुर आवाज से रात को जवां बनाएगी। उनकी दिलकश अदाओं के साथ ब्रजवासी जमकर डांडिया करेंगे। नवदुर्गा में होने वाला यह आयोजन नवरात्र के रंग को और गाढ़ा कर देगा। भक्ति की बयार बहेगी तो वातावरण में श्रद्धा की मिठास घुल जाएगी। तोरषा की सुरीली आवाज पर युवा झूमेंगे तो बच्चे मस्ती करेंगे। युवतियां और महिलाएं डांडिया करने से पीछे नहीं रहेंगी। शाम सात बजे से होने वाले आयोजन में झूमने के लिए ब्रजवासी बेकरार हैं। डांडिया महोत्सव के लिए ट्यूलिप रिसोर्ट की सजावट भी आकर्षित की गई है। चांदनी रात में होने वाला यह आयोजन ब्रजवासियों के लिए यादगार बनने जा रहा है। डांडिया स्थल में प्रवेश के लिए ब्रजवासी बंसल फूड्स, कृष्णा नगर, सलेक्शन गारमेंट्स, डैंपियर नगर, खजानी वूमंस इंस्टीट्यूट, चौकी बाग बहादुर, बाबा इंटर प्राइजेज, तिलकद्वार और दैनिक जागरण कार्यालय से प्राप्त कर सकते हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.