गो-माता को मिलेगा मानव सरीखा उपचार
संवाद सूत्र, कोसीकलां: केंद्र सरकार में कैबिनेट मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने कहा कि पशुओं क
संवाद सूत्र, कोसीकलां: केंद्र सरकार में कैबिनेट मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने कहा कि पशुओं को भी मानव सरीखा उपचार का हक है। इसके लिए हो रहे मानवीय प्रयास बेहतर हैं। इससे गोसंवर्धन की भावना तो प्रबल होगी ही, गो-माता का सटीक उपचार से कष्ट निवारण भी हो सकेगा।
केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर यूपी-हरियाणा बॉर्डर स्थित गो सेवा धाम हॉस्पिटल में आयोजित गोसंवर्धन एवं मशीन लोकार्पण कार्यक्रम में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि पहले देश में हर घर में पहली रोटी गाय के नाम की बनती थी, परंतु अब ये प्रथा लुप्त होती जा रही है, जो ¨चता का विषय है। उन्होंने समस्त परिवारों से कम से कम एक गाय अवश्य पालने का आह्वान किया। उन्होंने गो सेवा धाम में बीमार गायों की सेवा के लिए देवी चित्रलेखा और कर्मचारियों की प्रंशसा की और जल्द ही अल्ट्रसाउंड मशीन हरियाणा सरकार की ओर से दिलाने का आश्वासन दिया। इस दौरान जवाहर सौरोत, रामरतन, केशवदेव चेयरमैन, सुंदर चेयरमैन, विष्णु गौड़, राधेश्याम कालड़ा, जगमोहन गोयल, टेकचंद सरपंच, गो सेवा धाम के महामंत्री प्रत्यक्ष शर्मा, मीडिया कोआर्डिनेटर राहुल शर्मा, माधव प्रभुजी, रमन देव शर्मा, विनोद शर्मा, पुनीत गौड़, धीरज दत्त, नरेश शर्मा, भगत सिंह, राजकुमार रावत, रामअवतार और चदंन सिंह आदि उपस्थित थे।