युवा सम्मेलन में होगा विचार मंथन
जासं, वृंदावन (मथुरा): श्री ब्रजयात्रा सेवा संस्थान द्वारा अगस्त में वृंदावन में राष्ट्रीय युवा सम्म
जासं, वृंदावन (मथुरा): श्री ब्रजयात्रा सेवा संस्थान द्वारा अगस्त में वृंदावन में राष्ट्रीय युवा सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। जिसकी तैयारियों को लेकर बुधवार को पदाधिकारी व सदस्यों ने बैठक कर तैयारियों को लेकर रूपरेखा तैयार की।
गांधी मार्ग स्थित श्रीनाथ धाम में महंत फूलडोल महाराज की अध्यक्षता में हुई बैठक में संस्थान के संयोजक अनुपम गौतम ने अब तक की तैयारियों पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि युवा सम्मेलन के मध्य ही ब्रज की सांस्कृतिक विरासतों को दर्शाती चित्र प्रदर्शनी एवं डाक टिकट संग्रह का प्रदर्शन किया जाएगा। ब्रज की युवा प्रतिभाओं एवं विभिन्न क्षेत्रों में विशिष्ट कार्य करने वाले विभिन्न प्रदेश के युवाओं का चयन किया जा रहा है।
अध्यक्ष नरेंद्र एम चतुर्वेदी ने बताया कि प्रदेश के उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा का आना तय है वहीं ब्रजक्षेत्र के साथ अन्य विधायक, मंत्री कार्यक्रम में भाग लेकर युवा वर्ग को प्रोत्साहित करेगें। डॉ. मनोज मोहन शास्त्री, महामण्डलेश्वर नवलगिरी महाराज ने युवा सम्मेलन के माध्यम से ब्रज-वृंदावन को तीर्थ स्थल घोषित करने की मांग के साथ ही अन्य अपेक्षाओं एवं उनके निदान पर भी चर्चा करने का प्रस्ताव रखा। राज नारायण द्विवेदी 'राजू भइया' को संस्थान का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, राजकिशोर भारती को प्रदेश संयोजक एवं कािर्ष्ण नागेंद्र महाराज को संरक्षक मनोनीत किया गया।
इस अवसर पर सुभाष चौधरी, अशोक आर्य, प्रमोद गौतम, राम मृदगल शास्त्री, सीपी शर्मा, मोहिनी शर्मा, मीडिया प्रभारी जगदीश वर्मा, भूपेंद्र चैधरी, मोहित बघेल, योगेश कुमार 'योगी', विनीत द्विवेदी, विपिन शर्मा, विनोद कुमार मौजूद थे। संचालन दीपक गोस्वामी ने किया।