देव दर्शन को मंदिरों में गए ऊर्जामंत्री
जेएनएन, मथुरा: प्रदेश के ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने शनिवार शाम वृंदावन में ठा. बांकेबिहारी मंदिर
जेएनएन, मथुरा: प्रदेश के ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने शनिवार शाम वृंदावन में ठा. बांकेबिहारी मंदिर और गोवर्धन में श्री गिरिराज महाराज के दर्शन किए। मंत्री बनने के बाद पहली बार अपने गृह जनपद आए श्री शर्मा का भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं ने नागरिक अभिनंदन किया। वह अपने गांव गांठौली भी गए।
मथुरा मार्ग स्थित मोदी भवन में आयोजित स्वागत समारोह में श्री शर्मा ने भाजपा कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन किया। कहाकि जनता की सरकार में जनता की हर समस्याओं का निदान कराया जायेगा।
जीएलए विवि के कुलाधिपति नारायण दास अग्रवाल ने श्री शर्मा का स्वागत किया। पूर्व जिलाध्यक्ष लक्ष्मीनारायण पाठक, पालिकाध्यक्ष मुकेश गौतम, नगर अध्यक्ष राजेश पंडित, सुनील चतुर्वेदी, डॉ. देवेंद्र शर्मा, जिलाध्यक्ष चौ. तेजवीर ¨सह, डॉ. रूपकिशोर वर्मा, जगदीश प्रसाद शर्मा, श्रीकृष्ण सरस, वीरेंद्र शर्मा, विजयकिशोर मिश्र, वैभव अग्रवाल, जितेंद्र वाष्र्णेय, बिहारीलाल शास्त्री, विनीत शर्मा, अशोक दिवाकर, वृंदावन आचार्य, हेमंत भारती, राघव भारद्वाज, नवीन, यमुना गोस्वामी, अनिरुद्ध बंसल, गो¨वदशरण अग्रवाल, अनूप अग्रवाल आदि मौजूद रहे।