Move to Jagran APP

ऋग्वेद के मंत्रों से गुंजायमान हो रहा वेद मंदिर

मथुरा: मसानी चौराहा स्थित गुरु विरजानंद आर्य गुरुकुल वेद मंदिर में चल रहे चतुर्वेद पारायण यज्ञ के चौ

By Edited By: Published: Fri, 09 Dec 2016 05:53 PM (IST)Updated: Fri, 09 Dec 2016 05:53 PM (IST)
ऋग्वेद के मंत्रों से गुंजायमान हो रहा वेद मंदिर

मथुरा: मसानी चौराहा स्थित गुरु विरजानंद आर्य गुरुकुल वेद मंदिर में चल रहे चतुर्वेद पारायण यज्ञ के चौथे दिन याज्ञिकों द्वारा ऋग्वेद के मंत्रों से आहुतियां दी गई। प्रवचन में वेद मंदिर के अधिष्ठाता आचार्य स्वदेश महाराज ने कहा कि यज्ञ विश्व का सर्वश्रेष्ठ कर्म है।

loksabha election banner

आचार्यश्री ने यज्ञ का वैज्ञानिक लाभ बताते हुए कहा कि यज्ञ से वायुमंडल शुद्ध होता है और जब वायुमंडल शुद्ध होगा तो हमें श्वसन क्रिया में श्वांस शुद्ध मिलेगी। वेदपाठ गुरुकुल विश्वविद्यालय वृंदावन के ब्रह्माचारियों द्वारा किया जा रहा है। याज्ञिक प्रतिदिन आर्योपदेशक उदयवीर ¨सह, देवी ¨सह व कमलेदव आर्य के भजनों का लाभ उठा रहे हैं। मंदिर के मीडिया प्रभारी विवेक प्रिय आर्य ने बताया कि वेद मंदिर परिसर में चतुर्वेद परायण यज्ञ 6 दिसंबर से प्रतिदिन आचार्य स्वदेश महाराज के ब्रह्मत्व में दो सत्रों में चल रहा है। सुबह 9 से 11.30 बजे तक और दोपहर 2 से शाम 5 बजे तक याज्ञिकों द्वारा आहुतियां दी जा रही हैं। यज्ञ का समापन 25 दिसंबर को भंडारे के साथ होगा। यज्ञ में आचार्य शत्रुजित शास्त्री, पं.विपिन बिहारी, धर्मेद्रनाथ सक्सेना, प्रेम ¨सह जादौन, राजन ¨सह आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.