अखिलेश अब इस्तीफा दें: पटेल
मथुरा: सपा में छिड़े घमासान पर युवा रालोद के प्रदेश अध्यक्ष र¨वद्र ¨सह पटेल ने कहा कि मुलायम परिवार न
By Edited By: Published: Mon, 24 Oct 2016 12:43 AM (IST)Updated: Mon, 24 Oct 2016 12:43 AM (IST)
मथुरा: सपा में छिड़े घमासान पर युवा रालोद के प्रदेश अध्यक्ष र¨वद्र ¨सह पटेल ने कहा कि मुलायम परिवार ने जमकर भ्रष्टाचार किया है। अब परिवार में धन बंटवारे पर घमासान हो रहा है। स्थिति देखते हुए अखिलेश यादव को इस्तीफा दे देना चाहिए।
यहां रविवार को पत्रकारों से वार्ता में उन्होंने कहा कि बसपा में लूट, सपा में फूट और भाजपा में झूठ चलता है। सूबे की जनता अब सपा, बसपा और भाजपा का विकल्प चाहती है। पूर्वांचल में 100 सीटों पर रालोद को जदयू से महागठबंधन का लाभ मिलेगा। नवंबर में स्थिति और साफ हो जाएगी। महागठबंधन का सीएम पद का चेहरा जयंत चौधरी होंगे। वार्ता में इस दौरान चौधरी ईशान ¨सह, ज्ञानेंद्र ¨सह, चतुर्भुज निषाद मौजूद रहे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें