ग्राम-कृषि विकास का आइना होगा उन्नति मेला
फरह : प्रखर ¨चतक पं. दीनदयाल उपाध्याय के पैतृक गांव दीनदयाल धाम में सोमवार से खेती-किसानी के साथ कृष
फरह : प्रखर ¨चतक पं. दीनदयाल उपाध्याय के पैतृक गांव दीनदयाल धाम में सोमवार से खेती-किसानी के साथ कृषि मंत्रालय का वैभव दिखेगा। मुर्गी-मछली पालन के साथ गाय-भैंस, भेड़-बकरी पालन से अच्छे दिनों का अहसास कराया जाएगा तो मौसम और प्रकृति के हिसाब से किसान गोष्ठी में बेहतर फसल, ज्यादा दूध उत्पादन के गुर सिखाने के अलावा तकनीकी ज्ञान दिया जाएगा।
दीनदयाल धाम में केंद्र सरकार के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय ने पंडाल सजाया है। इस पंडाल में मंत्रालय द्वारा संचालित योजनाओं की प्रदर्शनी लगाई गई है। देश के अलग-अलग राज्यों के मौसम के हिसाब से मछली-पशु पालन के अलावा पचास से ज्यादा स्टाल सजाए गए हैं।
यहां होने वाली किसान गोष्ठी में किसानों को सरकारी योजनाओं के अलावा नवीनतम खेती, पशुपालन, डेयरी और मत्स्य पालन के अलावा पशुपालन की नई तकनीकी बताई जाएगी। कई राज्यों के किसान और बागवानी क्षेत्र से जुड़े उद्यमी अपने उत्कृष्ट बागवानी उत्पादों का प्रदर्शन करेंगे। प्रदर्शनी का उद्देश्य स्थानीय किसानों को नई तकनीकी से रूबरू कराना भी है।
मेले में किसान गोष्ठी के दौरान किसानों का फल, सब्जी, धान, पशुपालन के अलावा अन्य खेती से जुड़े रोजगार और नई तकनीकी सिखाई जाएगी। यहां सजाई जा रही 80 स्टालों से किसान और पशुपालकों को देश में खेती-किसानी में आए बदलाव से भी परिचित कराया जाएगा।