Move to Jagran APP

दीनदयाल भारत मां के महान सपूत

मथुरा: एकात्म मानववाद के प्रणेता पं. दीनदयाल उपाध्याय के जन्म दिवस पर सोमवार को भाजपाइयों ने डैंपीयर

By Edited By: Published: Sun, 25 Sep 2016 11:59 PM (IST)Updated: Sun, 25 Sep 2016 11:59 PM (IST)

मथुरा: एकात्म मानववाद के प्रणेता पं. दीनदयाल उपाध्याय के जन्म दिवस पर सोमवार को भाजपाइयों ने डैंपीयर स्थित पार्क में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और उन्हें देश का महान सपूत बताया।

loksabha election banner

नगर के चारों मंडलों के साथ हुए कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष चौ. तेजवीर ¨सह ने कहा कि उनके विचार को आत्मसात कर लिया तो दुनिया में कोई गरीब नहीं रहेगा। पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष वीरेंद्र अग्रवाल ने कहा कि उपाध्याय के विचार सृष्टि संघर्ष पर नहीं, समन्वय एवं सहयोग पर टिके हुए हैं। इस मौके पर तमाम पदाधिकारियों और नेताओं ने विचार व्यक्त किए।

कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष मनीषा गुप्ता, गोपेश्वर नाथ चतुर्वेदी, नागेंद्र सिकरवार, डा. डीपी गोयल, सिद्धार्थ लोधी, मोहनी शर्मा, भूपेन्द्र चौधरी, दीपा अग्रवाल, प्रदीप गोस्वामी, संजय शर्मा, दीपेंद्र चतुर्वेदी, मदन मोहन श्रीवास्तव, मीरा मित्तल, कल्पना गर्ग, संगीता खन्ना, धर्मेंद्र अग्रवाल, विनोद अग्रवाल, धर्मेश तिवारी, राजीव राज पाठक, सार्थक चतुर्वेदी, पूर्व विधायक अजय कुमार पोइया, चौ. राजवीर ¨सह, अनिल चौधरी, प्रमोद चौधरी, संजय गोविल, रामकिशन पाठक, श्यामू चतुर्वेदी, नितिन शर्मा, सुमित शर्मा, हेमंत अग्रवाल, हेमंत खंदौली, गौरव, नगेंद्र वर्मा, मनीष चतुर्वेदी आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे। संचालन विजय शर्मा व राजू यादव ने किया।

कलश यात्रा से शुरू हुआ दीनदयाल महोत्सव

फरह: एकात्म मानवता के प्रणेता पं. दीनदयाल उपाध्याय के जन्मशती महोत्सव का रविवार को आगाज रंगारंग कार्यक्रमों से हुआ। इस मौके पर 351 महिलाओं ने मंगल कलश यात्रा निकाली।

इस दौरान मातृ मंडल सेवा भारती की बहनों का जन्मभूमि निदेशक पदम और संयोजिका रीना ¨सह के नेतृत्व में स्वागत किया गया। कलश यात्रा प्रतियोगिता की अध्यक्ष डा. निर्मला ¨सह ने महिलाओं के उत्साह की सराहना की। मंगल कलश यात्रा प्रतियोगिता में गांव शाहपुर, मखदूम, दौलतपुर, फतेहा, नगला वर, दीनदयाल धाम, फरह, पींगरी आदि गांवों की महिलाओं ने भाग लिया। प्रतियोगिता समापन पर महिलाओं का सम्मान किया गया।

निर्णायक मंडल रीना ¨सह, डा. मंजू गुप्ता, शारदा ¨सह चौहान, पायल ¨सह, अनीता दुबे, डा. मालती मिश्रा, कमलेश चौहान ने कलश सज्जा के आधार पर प्रतियोगिता के विजेता घोषित किए। इनको आगरा की पूर्व मेयर अंजुला ¨सह माहौर, राकेश कुमारी चौहान, डा. निर्मला ¨सह, पायल ¨सह चौहान, पूनम चौहान, राखी गुप्ता व शारदा ¨सह ने स्मृति चिह्न व पुरस्कार देकर सम्मानित किया।

रंगोली से सजा दीना का घर फरह: महोत्सव के पहले दिन रविवार को रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन प्रदर्शनी स्थल पर किया गया। प्रतियोगिता में कनिष्ठ व वरिष्ठ वर्ग में 128 बालिकाओं ने भाग लिया। अध्यक्षता बीना चौहान ने की। मुख्य अतिथि आगरा की पूर्व मेयर अंजुला ¨सह माहौर रही। प्रतियोगिता में खूबसूरत रंगोली से विभिन्न प्रकार की कलाकृतियों को बालिकाओं द्वारा बनाया गया था। कनिष्ठ वर्ग में दीनदयाल उपाध्याय का घर मुख्य आकर्षण रहा। दूसरे वर्ग में कमल का फूल, कृष्ण स्वरूप, पेड़ मत करो नष्ट, सांस लेने में होगा कष्ट, आदि विषय पर भी मुख्य रंगोली रही।

कनिष्ठ वर्ग में 60 बालिकाओं व वरिष्ठ वर्ग में 68 बालिकाओं ने भाग लिया। निर्णायक मंडल में डा. मंजू गुप्ता, शारदा ¨सह, पायल ¨सह, अनीता दुबे, डा. मालती मिश्र, कमलेश चौहान, साक्षी ¨सह व मनीषा गुप्ता रहीं। संचालन रजनी ¨सह ने किया। संयोजिका रीना ¨सह ने बताया कि प्रतियोगिता के विजेताओं की घोषणा लोकगीत प्रतियोगिता के दिन 29 सितंबर को की जाएगी। प्रतियोगिता में मुख्य रूप से सुषमा अग्रवाल, सीमा सारस्वत, तेजस्वनी शर्मा, दीप माला, रूबी शाक्य, नीतू चौधरी, पूनम चौरसिया, राधेश्याम, अनार देवी आदि मौजूद रही।

मेला में आज

-दीनदयाल धाम में सोमवार को सुबह 9 बजे सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता।

- सुबह 11 बजे ग्राम विकास प्रदर्शनी का उद्घाटन केंद्रीय कृषि मंत्री राधा मोहन करेंगे।

-दोपहर 1.30 बजे पंडित दीन दयाल उपाध्याय के व्यक्तित्व व कृतित्व पर कार्यक्रम।

-सायं 3 बजे कुश्ती दंगल। शाम 7.30 बजे बाबा सत्य नारायण मौर्य द्वारा भारत माता की आरती में गीत, नृत्य, भाषण, चित्रकला का कार्यक्रम। मुख्य अतिथि विनय सक्सेना राष्ट्रीय अध्यक्ष खादी ग्रामोद्योग और विशिष्ट अथिति जयप्रकाश तोमर चेयरमैन मध्य जोनल कमेटी खादी ग्रामोद्योग होंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.