Move to Jagran APP

एक्सप्रेस वे के पास मिले दो युवकों के शव, सनसनी

संवादसूत्र, बलदेव (मथुरा): यमुना एक्सप्रेस वे के किनारे (माइल स्टोन 135) स्थित कासिमपुर पुलिया के नज

By Edited By: Published: Mon, 29 Aug 2016 01:00 AM (IST)Updated: Mon, 29 Aug 2016 01:00 AM (IST)

संवादसूत्र, बलदेव (मथुरा): यमुना एक्सप्रेस वे के किनारे (माइल स्टोन 135) स्थित कासिमपुर पुलिया के नजदीक दो युवकों के सड़े-गले शव मिलने से सनसनी फैल गई। दोनों शव चरी के खेत में मिले। शरीर का काफी हिस्सा कीड़े और जंगली जानवर खा गए थे। इससे संदेह है कि शव कई दिन पुराने हैं। मृतकों की पहचान नहीं हो सकी है।

loksabha election banner

यमुना एक्सप्रेस वे के सर्विस मार्ग के किनारे गांव हथकौली निवासी भूरा का खेत है। रविवार सुबह नौ बजे भूरा खेत पर पशुओं के लिए चारा लेने गया। खेत से दुर्गंध आने पर उसने अंदर जाकर देखा, तो दो युवकों के शव पड़े थे। एक शव नग्न था, जबकि दूसरे के शरीर पर टीशर्ट और पैंट थी। शव उल्टे पड़े हुए थे और सड़ गए थे। दोनों की उम्र करीब 30-32 साल लग रही थी। सूचना पर एसओ बलदेव प्रवीण कुमार मान घटनास्थल पर पहुंच गए। थानाध्यक्ष ने बताया कि अगले 72 घंटे तक शव पहचान को रखवाए गए हैं। पुलिस मान रही है कि दोनों युवकों की हत्या की गई है और शव को यहां लाकर फेंका है। शव तीन-चार दिन पुराने हैं।

एसओ ने बताया कि युवकों की हत्या किस तरह से की गई है, प्रारंभिक जांच में इसकी जानकारी नहीं हो सकी है। शव फूल गए थे। कीड़े और जंगली जानवर भी शवों को खा गए। इससे पहले थाना फरह के गांव रैपुराजाट के पास भी दो महिलाओं के शव बैग में बंद मिले थे। अभी तक उनकी भी शिनाख्त नहीं हो सकी है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.