73 और 74वें संशोधन पर मंथन
मथुरा: राष्ट्रीय पंचायती राज संगठन एवं लोकदल के तत्वावधान में आयोजित बैठक में 73वें और 74वें संशोधन
By Edited By: Published: Sun, 24 Jul 2016 12:29 AM (IST)Updated: Sun, 24 Jul 2016 12:29 AM (IST)
मथुरा: राष्ट्रीय पंचायती राज संगठन एवं लोकदल के तत्वावधान में आयोजित बैठक में 73वें और 74वें संशोधन लागू करने पर मंथन किया गया। मुख्य अतिथि पूर्व एमएलसी चौधरी सुनील ¨सह ने कहा कि 73 और 74वां संविधान संशोधन 1993 में पंचायतों को उनके पूर्ण अधिकार सौंपने के उद्देश्य से किया गया था। लेकिन अब तक सत्ता के विकेंद्रीकरण हेतु पंचायतों को वित्तीय एवं प्रशासनिक अधिकार नहीं सौंपे गए हैं। इस अवधि में विभिन्न दलों की सरकारें रहीं, लेकिन संसोधन लागू नहीं हो सका। प्रधान संगठन के अध्यक्ष सत्यवीर ¨सह ने प्रधानों को एकजुट रहने का आह्वान किया। इस दौरान भिक्की, अनूप, नीरज चौधरी, रघुराज यादव, संदीप दौमर आदि उपस्थित थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें