24 घंटे में सड़कों पर छह की मौत
जेएनएन, मथुरा: पिछले 24 घंटे में काली सड़के खून से लाल हो गईं। वाहनों की बेकाबू रफ्तार ने छह लोगों की
जेएनएन, मथुरा: पिछले 24 घंटे में काली सड़के खून से लाल हो गईं। वाहनों की बेकाबू रफ्तार ने छह लोगों की ¨जदगी छीन ली, जबकि तीन लोग घायल हो गए। घायलों में एक महिला की हालत गंभीर है। मृतकों में देवर-भाभी भी शामिल हैं।
थाना हाईवे क्षेत्र के नटवर नगर निवासी नीरज (30) अपनी भाभी वंदना (35) और अन्य परिजनों के साथ इनोवा से अपने रिश्तेदार अलीगढ़ जिले के खैर टप्पल से लौट रहे थे। मथुरा-राया मार्ग पर शुक्रवार की रात करीब 11 बजे गांव गौसना के समीप टैंकर में आमने-सामने की टक्कर हो गई। हादसे में घायल देवर-भाभी की मौत हो गई, जबकि मृतक के परिजन शारदा और दो बच्चे घायल हो गए। शारदा की हालत गंभीर बताई गई है। उन्हें इलाज को आगरा रेफर किया गया है। इंस्पेक्टर जमुनापार संसार ¨सह राठी ने बताया कि टैंकर को पकड़ लिया गया है।
वहीं रात करीब दो बजे लखनऊ के गोमती नगर निवासी संजय तिवारी आम लेकर नोएडा यमुना एक्सप्रेस वे होकर जा रहे थे। सुरीर कोतवाली क्षेत्र में आयशर कैंटर का टायर पंचर हो गया। उन्होंने कैंटर को किनारे खड़ा कर दिया और टायर बदल रहे थे। पीछे से बेकाबू बोलेरो ने संजय को रौंद डाला और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक मूल रूप से प्रतापगढ़ जिले का रहने वाला है। नौहझील निवासी पैंतीस वर्षीय गो¨वद ¨सह बाइक से कस्बा में जा रहे थे। अज्ञात वाहन की चपेट में आकर घायल हो गए और अस्पताल में उनकी मौत हो गई। शनिवार को थाना सादाबाद के गांव मीरपुर निवासी पचास वर्षीय रौना बाइक से अपने परिजन के साथ हाईवे पर जा रही थीं। थाना हाईवे के समीप वो बाइक से गिर गई और अज्ञात वाहन की चपेट में आने से गंभीर घायल हो गईं। रौना ने घटना स्थल पर ही दम तोड़ दिया। उधर, थाना जमुनापार क्षेत्र के नगला पोला निवासी तीस वर्षीय सत्यवीर ¨सह बाइक से लक्ष्मी नगर के लिए आ रहे थे। मां चंद्रवली मंदिर के सामने अज्ञात वाहन की चपेट में आकर घायल हो गए। हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल से उन्हें नयति में इलाज के परिजन ले गए। इलाज के दौरान गो¨वद ¨सह ने दम तोड़ दिया।