मोदी सरकार किसान-मजदूर की हितैषी
मथुरा : सुरीर के गांव भालई में भारतीय जनता पार्टी की आयोजित जनसभा में किसानों ने अपनी समस्याएं रखीं।
मथुरा : सुरीर के गांव भालई में भारतीय जनता पार्टी की आयोजित जनसभा में किसानों ने अपनी समस्याएं रखीं। वहीं, भाजपा नेताओं ने मोदी सरकार के कार्यकाल का गुणगान किया। भाजपा नेता राजेश चौधरी ने कहा कि जो काम किसान, मजदूर आम जनता के लिए मोदी सरकार कर रही है, वो कांग्रेस और उसके सहयोगी दल मिलकर अब तक नहीं कर सके। केवल एक वर्ग की राजनीति करने का काम किया है। उन्होंने रालोद, सपा और बसपा पर भी तीखे प्रहार किए। उन्होंने कहा कि यूरिया खाद जो पहले केवल फैक्ट्रियों को मिलता था। मोदी सरकार ने किसानों की यूरिया की समस्या को ही खत्म कर दिया है। फसल बीमा योजना का भी उन्होंने जिक्र करते हुए कहा कि किसानों के हित में मोदी सरकार ने कई कार्य किए हैं। भाजपा के वरिष्ठ नेता पदम ¨सह शर्मा ने कहा कि मोदी सरकार ने योजनागत विकास को गति दी है। किसान-मजदूरों के कल्याण कर रही है। आने वाले समय में मोदी सरकार ने किसानों की आय दोगुना करने का लक्ष्य तय किया है। देश के पूर्वी क्षेत्र आसाम की जीत ने सपा और बसपा के मनसूबे ढीले कर दिए हैं। भाजपा नेता राजकुमार अग्रवाल ने कहा कि भाजपा ही एक मात्र ऐसी पार्टी है, जो किसान-मजदूर, व्यापारी का भला कर सकती है। नौहझील ब्लॉक प्रमुख के पति राजेश राजेश चौधरी ने इस अवसर पर इंटरलॉ¨कग मार्ग के निर्माण का शिलान्यास भी किया।
जनसभा में मंडल अध्यक्ष डॉ. नौहवत ¨सह, तेजबहादुर सौनी, जितेन्द्र वाष्र्णेय, जसवंत ¨सह, विनोद कुमार आर्य, अशोक नौहवार, लेखराज ¨सह, सुरेश ¨सह, अशोक राघव उपस्थित थे। संचालन मुकेश वाष्र्णेय और बीडीसी नवरतन शर्मा ने किया।