आज के ही दिन वृंदावन आए थे चैतन्य महाप्रभु
जागरण संवाददाता, मथुरा (वृंदावन): आज से ठीक 500 साल पहले चैतन्य महाप्रभु कार्तिक पूर्णिमा के दिन वृं
जागरण संवाददाता, मथुरा (वृंदावन): आज से ठीक 500 साल पहले चैतन्य महाप्रभु कार्तिक पूर्णिमा के दिन वृंदावन आए थे। उनके आगमन की पंचशती पर पूरा वृंदावन, महाप्रभु मय हो जाएगा। वृंदावन शोध संस्थान द्वारा आयोजित 5 दिवसीय पंचशती समारोह का उद्घाटन बुधवार को मुख्य अतिथि केंद्रीय पर्यटन एवं संस्कृति राज्य मंत्री डॉ. महेश शर्मा और प्रसिद्ध कवि डॉ. अशोक चक्रधर करेंगे।
वृंदावन शोध संस्थान में भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय के सहयोग से यह समारोह हो रहा है। मेले का उद्घाटन संस्थान में होगा। शेष दिन चंद्रोदय मंदिर परिसर में चैतन्य मेला लगेगा। उद्घाटन समारोह में चैतन्य महाप्रभु से संबंधित लीलाओं, नृत्य नाटिका एवं लाइट एंड साउंड शो होगा। जबकि मेले में चैतन्य महाप्रभु से संबंधित साहित्य, भगवान श्रीकृष्ण-राधा जी की पोशाक, श्रंगार का सामग्री आदि के स्टॉल लगाए जाएंगे। चैतन्य महाप्रभु के जीवन दर्शन पर आधारित बुकलेट का विमोचन भी होगा। वृंदावन शोध संस्थान अपने ब्रज सलिला मैग्जीन में विशेषांक और कैलेंडर भी निकाल रहा है। इस कैलेंडर में भगवान श्रीकृष्ण, चैतन्य महाप्रभु, उनकी जन्म स्थली नवद्वीप और जगन्नाथपुरी के फोटो होंगे। यह अंग्रेजी और ¨हदी दोनों भाषाओं में होगा। 29 नवंबर को एक प्रदर्शनी यहां से रवाना होगी। यह उन सब स्थानों पर जाएगी जहां-जहां चैतन्य महाप्रभु के पग पड़े थे। इस अवसर पर मुख्य अतिथि संस्थान में नई बनाई तीन गैलरियों का भी उद्घाटन करेंगे।