राल में मुठभेड़, कार छोड़ भागे दो बदमाश
मथुरा (चौमुहां): शुक्रवार रात को आईटोस कार सवार युवक किसी वारदात की फिराक में छटीकरा क्षेत्र में घूम
By Edited By: Published: Sat, 10 Oct 2015 01:13 AM (IST)Updated: Sat, 10 Oct 2015 01:13 AM (IST)
मथुरा (चौमुहां): शुक्रवार रात को आईटोस कार सवार युवक किसी वारदात की फिराक में छटीकरा क्षेत्र में घूम रहे थे। तभी पुलिस की उन पर नजर पड़ गई। पीछा किया तो बदमाशों ने गाड़ी को राल मार्ग की तरफ दौड़ा दिया। खुद को घिरता देख बदमाशों ने फाय¨रग कर दी। गांव राल के बंबा के पास बदमाशों ने कार को खेत में दौड़ा दिया। कार खेत में अनियंत्रित होकर पलट गई। बदमाश बाहर निकल कर भागने लगे। यहां पुलिस टीम ने इनमें से एक बदमाश को दबोच लिया। जिसने अपना नाम गांव आझई खुर्द निवासी विजय बताया। जबकि अपने साथियों के नाम मानी व नरेश बताया। जैंत चौकी इंचार्ज संतोष कुमार ने बताया कि मानी और नरेश पूर्व में भी कई बार नामजद हो चुके हैं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें