चेक न मिलने पर किसानों ने घेरा लेखपाल
मथुरा (छाता): ग्राम अकबरपुर, छाता आदि गांवों के सैकड़ों किसानों ने शुक्रवार को आपदा राहत के चेक वितर
मथुरा (छाता): ग्राम अकबरपुर, छाता आदि गांवों के सैकड़ों किसानों ने शुक्रवार को आपदा राहत के चेक वितरण न करने को लेकर तहसील मुख्यालय पर हंगामा काटा और हल्का लेखपाल का घेराव कर लिया। पीड़ित किसानों ने नायब तहसीलदार जयप्रकाश को ज्ञापन सौंपा हैं। किसान नेता केके पाठक एडवोकेट ने बताया कि अकबरपुर, छाता, सेमरी आदि गांवों में अभी तक फसल बर्बादी के चेक वितरण नहीं किए गए हैं। जबकि पड़ोसी गांवों में चेक बांटे जा चुके हैं। कई किसानों की फसल का नुकसान देखकर मौत भी हो चुकी हैं। किसानों के पास खाने तक के लिए अनाज नहीं है। हल्का लेखपाल चेक देने से इंकार कर रहा है। इससे किसानों में रोष व्याप्त है। ज्ञापन देने वालों में सावित्री ¨सह एडवोकेट, नेत्रपाल सिसोदिया, सुखपाल, विजेंद्र ¨सह, विरेंद्र, गिर्राज, तारा, बिरजो, भरती, लीला, कौशल, निरोती आदि किसान थे।