कंकरीट भरी राह पर लगाई परिक्रमा
जागरण संवाददाता, मथुरा (वृंदावन): जगा एकादशी पर शहर में भीड़ का तांता परिक्रमा मार्ग, हर चौराहे और ति
जागरण संवाददाता, मथुरा (वृंदावन): जगा एकादशी पर शहर में भीड़ का तांता परिक्रमा मार्ग, हर चौराहे और तिराहे के अलावा प्रख्यात मंदिरों के आसपास देखा गया। असुविधा के बावजूद हजारों भक्तों ने कंकरीट भरी सड़कों पर चलकर नंगे पांव पंचकोसी परिक्रमा लगाई। कंकड़ चुभा तो 'उफ' कहा, फिर लगाने लगे परिक्रमा।
जगा यानी जगराता एकादशी का महत्व पंजाब, हरियाणा के लोगों को मालुम है। इस कारण आसपास के जिलों के अलावा इन प्रांतों के अधिकांश महिलाओं और पुरुषों ने वृंदावन श्रीधाम की पंचकोसी परिक्रमा नंगे पांव लगाई। इन प्रांतों के लोग मां वैष्णों देवी के भक्त हैं अष्टमी के बाद पड़ी जगा एकादशी पर भीड़ बड़े पैमाने पर ठा. बांके बिहारी के दर्शन और परिक्रमा लगाने को शहर में जुटी। अनेक लोगों ने यमुना स्नान कर परिक्रमा शुरू की। परिक्रमा का दौर सुबह छह बजे से शाम को छह बजे तक चलता रहा।
-इन्हें हुई दिक्कत
इमली तला घाट पर अपने परिवार की चार बहुओं और बेटों के साथ परिक्रमा लगा रही इमलो देवी 70 वर्ष कहती हैं कि एक तो यहां की सड़कें कंकरीट से भरी हैं, पैदल नंगे पैर कैसे चला जाए। पानी और शौचालय के साधन ही नहीं हैं। लेकिन बिहारीजी की आस्था में वह लोग कष्ट सहकर परिक्रमा लगा रहे हैं।
- वाहनों की दौड़ से
भयभीत रहे श्रद्धालु
दिल्ली व नोएडा निवासी करीब दो दर्जन लोगों ने बिहार घाट और जगन्नाथ घाट पर वार्ता के दौरान बताया कि परिक्रमा मार्ग पर वाहनों के दौड़ने से वह लोग भयभीत रहे कहीं दुर्घटना हो जाए।
-शंख, ढोलक मजीरा बजा परिक्रमा की
यमुना जनजागरण को इंटक जिलाध्यक्ष ताराचंद गोस्वामी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं अनु शर्मा, अनीता सिंह, गंगा देवी, परशुराम, लोकेश शर्मा, तनु कटारा, अक्खो, जयराम, विक्की सिंह ने शंख, ढोलक और मजीरा बजा भजन गायन कर परिक्रमा लगाई।