चिंताहरण पहुंची यमुना मुक्तिकरण यात्रा
मथुरा: विश्व को चिंता में डालने वाले भगवान भोले को मां यशोदा ने नन्दलाला के दर्शन न करने देने पर भोल
मथुरा: विश्व को चिंता में डालने वाले भगवान भोले को मां यशोदा ने नन्दलाला के दर्शन न करने देने पर भोले बाबा को चिंता में डाल दिया। भगवान श्री कृष्ण ने चिंताहरण पर उनकी चिन्ता को दूर किया और दर्शन देने के लिए बुला लिया।
गुरुवार मानमंदिर के विरक्त संत श्री रमेश बाबा द्वारा चल रही राधारानी ब्रज यात्रा चिंताहरण पहुंचीं। सभी ब्रज यात्रियों ने चिंताहरण पर यमुना में हो रही गंदगी की चिंता जाहिर की यमुना मईया की पुकार भी लगाई। भागवताचार्य रामजी लाल शास्त्री के सानिध्य में चल रही राधारानी ब्रज यात्रा को चिंताहरण का महत्व समझाया।
खडेरा, खडौरा, हवेली, हरदसा आदि गांव में राधारानी ब्रज यात्रा का भारी स्वागत हुआ, सभी गांवों से यमुना आदोलन के लिए पूर्ण सहयोग मिला।
राधारानी ब्रज यात्रा में आज
राधारानी के गांव रावल में राधारानी ब्रज यात्रा को पडाव होगा जो कि चिंताहरण से ब्रहा्राण्ड घाट, महावन, रमणरेती होते हुए चंदावली रावल पहुंचेंगे।