Move to Jagran APP

चित्रगुप्त महाराज की हुई जय-जयकार

जेएनएन, मथुरा : चित्रांश कुलभूषण चित्रगुप्त महाराज की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर शो

By Edited By: Published: Sat, 25 Oct 2014 08:39 PM (IST)Updated: Sat, 25 Oct 2014 08:39 PM (IST)
चित्रगुप्त महाराज की हुई जय-जयकार

जेएनएन, मथुरा : चित्रांश कुलभूषण चित्रगुप्त महाराज की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर शोभायात्रा निकाली गई।

loksabha election banner

श्री चित्रगुप्त परिषद द्वारा मथुरा में भरतपुर गेट स्थित चित्रगुप्त मंदिर में यज्ञ किया गया। गायत्री तपोभूमि के आचार्य द्वारा विधि-विधान से पूजन कराया गया। विधायक प्रदीप माथुर ने चित्रगुप्त महाराज की कार्यशैली पर प्रकाश डाला।

परिषद के अध्यक्ष हरीशचंद्र सक्सेना ने चित्रगुप्त महाराज ने चित्रगुप्त महाराज के जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला। बताया कि यह लेखनी के जन्मदाता हैं। इस दिन चित्रांश परिवार अपनी आय-व्यय का लेखा-जोखा चित्रगुप्त महाराज की शरण में रखते हैं।

इस दौरान पंकज सिन्हा, जेपी सक्सेना, धीरेंद्र कुलश्रेष्ठ, जगदीश अस्थाना, एसएस जौहरी, वीरेंद्र सक्सेना, मनोज कुलश्रेष्ठ, सुभाष सक्सेना, एपी कुलश्रेष्ठ, सुशील सक्सेना, रवि कुलश्रेष्ठ,महिला विंग की अध्यक्ष साधना सक्सेना, माधुरी कुलश्रेष्ठ, ज्योति सक्सेना, ऊषा कुलश्रेष्ठ, अलका सक्सेना, शशि कुलश्रेष्ठ आदि उपस्थित थे।

वृंदावन : चित्रगुप्त महाराज की जयंती के अवसर पर कायस्थ सभा द्वारा शोभायात्रा निकाली गई। सभा के अध्यक्ष कुंजबिहारी शर्मा के नेतृत्व में शाम छह बजे शोभायात्रा का नारियल फोड़कर विधिवत शुभारंभ श्रोतमुनि आश्रम से किया गया। विधायक प्रदीप माथुर ने चित्रांश बंधुओं से संगठन को मजबूत बनाने की अपील की। शोभायात्रा में सबसे आगे चित्रगुप्त महाराज का रथ चल रहा था उसके पीछे चित्रांश बंधुओं की बड़ी संख्या में भीड़ चल रही थी। जब कि इसके पीछे महिलाएं बच्चों की टोली जयकारे लगाते हुए चल रही थीं। यात्रा गांधी मार्ग से विद्यापीठ, अठखंभा, वनखंडी होते हुए गोदा विहार मंदिर गोपेश्वर रोड पर जाकर समाप्त हुई।

इस दौरान पालिकाध्यक्ष मुकेश गौतम, महामंत्री वीरेंद्र कुमार सक्सेना, अतुल श्रीवास्तव, अशोक अस्थाना, डा.अनिल सक्सेना, डा. आरके निगम, नीरज सक्सेना, माधव श्रीवास्तव, बृजेश श्रीवास्तव, प्रमेंद्र अस्थाना, पंकज सक्सेना, जुगल सक्सेना, गोपाल सक्सेना, मयंकसक्सेना, ज्ञानेंद्र अस्थाना, आलोक अस्थाना, धीरज सक्सेना, टीटू सक्सेना, हृदेश श्रीवास्तव, प्रमोद कुलश्रेष्ठ, और गिरधर गोपाल सक्सेना आदि उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.