नंदोत्सव पर निकलेगी सामूहिक शोभायात्रा
जागरण संवाददाता, मथुरा, (वृंदावन): सेवाकुंज मार्ग स्थित ठा.श्री राधा श्यामसुंदर मंदिर में बैठक आयोजित कर श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर नंदोत्सव सामूहिक शोभायात्रा भव्य रूप से निकालने का निर्णय लिया। जिसमें संत समाज, देवालयों केसेवायतों, वैष्णवों एवं ब्रजवासियों ने सुझाव रखे।
ठा. श्री राधा श्यामसुंदर मंदिर केसेवायत गोस्वामी कृष्णगोपालानंद ने कहा कि इस नंद महोत्सव शोभायात्रा में श्रीधाम वृन्दावन के सभी संत-महंत, ब्रजवासी, देवालय के सेवाधिकारी, रामकृष्ण मिशन, भारत सेवाश्रम संघ, समस्त वैष्णवजनों तथा व्यापार मंडल के सभी सदस्यों को सहभागिता करनी चाहिए, ताकि दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं को ब्रज-वृन्दावन के प्राचीन मंदिरों की परंपरा और स्वरूप का अलौकिक दर्शन हो सके। नंद महोत्सव सामूहिक शोभायात्रा के लिए श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव समिति बनाई गई है। जो तैयारियों को अंतिम रूप देगी। वृन्दावन के सभी प्रमुख छोटे एवं बड़े देवालयों का प्रतिनिधित्व शोभायात्रा में होगा।
चतु: संप्रदाय के महंत फूलडोल बिहारीदास ने कहा कि नंद महोत्सव शोभायात्रा का आयोजन वृन्दावन वैष्णवजनों की भावना एवं स्वरूप के अनुरूप है। ऐसे आयोजन लगातार श्रीवृद्धि को प्राप्त करते रहें, यही राधा श्यामसुंदर के चरणों में प्रार्थना है।
आचार्य कनिका प्रसाद गोस्वामी, आचार्य गोस्वामी राजेश किशोर, चतु: संप्रदाय विरक्त वैष्णव परिषद् के पूर्व अध्यक्ष महंत सच्चिदानंद दास, ब्रजवासी पंडा सभा के अध्यक्ष नंदकुमार पाठक, सभासद विजय किशोर मिश्र, श्रीगोपाल वर्मा, धु्रव कुमार गोस्वामी, प्रद्युम्न प्रताप महाराज, बन्धु गौरव ब्रह्मचारी, डॉ.विनोद बनर्जी, डा.चंद्रप्रकाश शर्मा, गोविंद किशोर गोस्वामी, महंत ललित दास, महंत परमानंददास शास्त्री, महंत कृष्णचंद्र दास, महंत गौराग दास, महंत गोविंददास, स्वामी मुकुंददास काठिया, उदय दास, देवेंद्रनाथ शास्त्री, रामनारायण ब्रजवासी, राजेंद्र अग्रवाल, कृष्ण गोपाल शर्मा, मोहनलाल शर्मा, मुरारी थोकदार, गोविंद शरण पचौरी, महंत नवल किशोर दास, वंशीलाल शुक्ला, सुरेशचंद्र शुक्ला, सुदर्शन दास, विनोद कुमार गुप्ता, निखिल अरोड़ा, जगन्नाथ दास, रामकिशोर दास, गोपाल प्रसाद, रमेशचंद्र अग्रवाल, मोहनदास मौजूद रहे। संचालन डॉ. चंद्रप्रकाश शर्मा ने किया।