सूरज के तेवर कुछ ठंडे, बढ़ी उमस
जागरण संवाददाता, मथुरा। रविवार रात से आसमान में छिटपुट बादल छाने से सोमवार को तापमान में गिरावट दर्ज की गई, लेकिन उमस बढ़ गई। कोसीकलां में दोपहर बाद बूंदाबादी भी हुई। आगामी 24 घंटों में जिले में आंधी और बूंदाबांदी की संभावना मौसम विभाग ने जताई है।
रविवार की अपेक्षा सोमवार को अधिकतम तापमान में चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई। अधिकतम तापमान 44 डिग्री और न्यूनतम 29 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। आर्द्रता में भी कमी आई है। छिटपुट बादल छाने से पूरे दिन धूप-छांव का खेल चलता रहा। कई बार आंधी के आसार भी बने। लेकिन उमस के कारण जन जीवन बेहाल रहा। कोसी में दोपहर बाद अचानक बूंदाबांदी के बाद उमस और बढ़ गई। बूंदाबांदी के लोग बरसात में बदलने की उम्मीद कर रहे थे, तभी बौछार गायब हो गई। उमस के चलते कूलर भी फेल हो गए।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर