Move to Jagran APP

मैनपुरी के गांव को समस्याओं से निजात के लिए टावर पर चढ़ा युवक

Eight hour on mobile tower मैनपुरी के कैलाशपुर की समस्याएं सुलझाने के लिए एक युवक आज सुबह मोबाइल टावर पर चढ़ गया। आठ घंटे तक वहीं से मांगे रखी।

By Nawal MishraEdited By: Published: Wed, 07 Dec 2016 09:59 PM (IST)Updated: Wed, 07 Dec 2016 11:32 PM (IST)
मैनपुरी के गांव को समस्याओं से निजात के लिए टावर पर चढ़ा युवक

मैनपुरी (जेएनएन)। गांव की समस्याओं को सुलझाने के लिए युवक कड़ाके की ठंड व कोहरे में सुबह छह बजे मोबाइल टावर पर चढ़ गया। आठ घंटे तक टावर पर चढ़ा रहा। एसडीएम ने जेसीबी से उसके घर के बाहर भरे गंदे पानी की निकासी कराई तब वह नीचे उतरा।

loksabha election banner

IIT Kanpur: पांच छात्रों को माइक्रोसॉफ्ट कंपनी से डेढ़ करोड़ का पैकेज आफर

मैनपुरी के करहल क्षेत्र के कैलाशपुर के रास्ते कीचड़ से भरे हैं। इंडिया मार्का नल महीनों से खराब हैं। सरकारी राशन लेने के लिए छह किलोमीटर दूर जाना पड़ता है। आरोप है कि गांव की महिला प्रधान आगरा में रहती हैं। घर के सामने जल निकासी न होने से गंदा पानी भरा है। कई बार गुहार के बावजूद उदयवीर की समस्या हल नहीं हुई। इस पर बुधवार सुबह छह बजे उदयवीर (40) मोबाइल टावर पर चढ़ गया। चेतावनी दी कि वह नीचे कूद जाएगा। भीड़ जमा हो गई। मौके पर पुलिस के साथ पहुंचे एसडीएम रामचंद्र यादव व सीओ आत्मप्रकाश यादव ने जेसीबी मंगाकर गंदे पानी की निकासी कराई। एक सप्ताह में सभी समस्याओं के समाधान का भरोसा दिया। तब दोपहर दो बजे उदयवीर नीचे उतरा। एसडीएम ने बताया कि जल्द ही समस्याओं का समाधान किया जाएगा।

मोदी ने जनता को फकीर बनाया, जनता चुनाव में कंगाल बना देगी : मायावती


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.