केजीबीवी में बेटियां बचाने को चलेगी मुहिम
मैनपुरी, भोगांव: बालिकाओं को शिक्षित कर उन्हें समृद्धशाली बनाने के लिए अब कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्
मैनपुरी, भोगांव: बालिकाओं को शिक्षित कर उन्हें समृद्धशाली बनाने के लिए अब कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में भी पहल होगी। केंद्र सरकार की बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के विभिन्न कार्यक्रमों से कस्तूरबा की बालिकाओं को रूबरू कराकर उन्हें सामाजिक दायित्वों की जानकारी दी जाएगी।
कस्तूरबा आवासीय स्कूलों में व्यवस्थाओं को बेहतर करने को शासन ने नए सत्र में निर्देश जारी किए हैं। इन स्कूलों में पंजीकृत बालिकाओं को उनके स्वर्णिम भविष्य के लिए जरूरी बातों से रूबरू कराया जाएगा। बालिकाओं को बेहतर शिक्षा के साथ ही केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना के बारे में कस्तूरबा स्कूलों में विशेष अभियान चलाया जाएगा। अभियान में बालिका की शिक्षा का स्तर सुधारने से होने वाले फायदों की जानकारी अभिभावकों को दी जाएगी। कस्तूरबा स्कूलों में कार्यक्रम आयोजित कर बालिकाओं के अधिकार और उनके कर्तव्य की जानकारी उन्हें दी जाएगी। कार्यक्रम की प्रगति के लिए विभागीय अधिकारियों को जिम्मा दिया है। शासन ने अभियान का बजट भी जारी कर दिया है। जिला समन्वयक बालिका शिक्षा ब्रजेश कुमार शाक्य ने बताया कि अभियान की सफलता के लिए वार्डन को निर्देशित किया है।