प्राचार्य का चार्ज संभालकर कुछ गलत नहीं किया: अनिल
मैनपुरी: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग के पूर्व अध्यक्ष अनिल यादव ने चित्रगुप्त महाविद्यालय के प्राच
मैनपुरी: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग के पूर्व अध्यक्ष अनिल यादव ने चित्रगुप्त महाविद्यालय के प्राचार्य का पद ग्रहण करने को लेकर उपजे विवाद पर गुरुवार को कहा कि प्राचार्य के अपने मूल पद पर कार्य ग्रहण कर कोई विधि विरुद्ध कार्य नहीं किया है।
अनिल यादव चित्रगुप्त महाविद्यालय के प्राचार्य थे। अप्रैल 2013 में वह उत्तर प्रदेश लोकसेवा आयोग के अध्यक्ष बने, तो महाविद्यालय से अवकाश लेकर अध्यक्ष का पदभार ग्रहण किया। वहां से कार्यमुक्त होने के बाद 20 मई को उन्होंने महाविद्यालय आकर कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. शिवजी श्रीवास्तव से प्राचार्य पद का कार्य संभाला। उनके पदभार ग्रहण करने पर महाविद्यालय प्रबंध समिति के सचिव ओम प्रकाश सक्सेना ने आपत्ति की। उन्होंने दोबारा प्राचार्य बनने को अवैध ठहराया और इसके लिए कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. शिवजी श्रीवास्तव और अनिल यादव के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने के लिए एसपी को प्रार्थना पत्र दिया। साथ ही अनिल यादव द्वारा महाविद्यालय के खाते से धनराशि का आहरण किए जाने पर रोक लगा दी।
मामले में गुरुवार को अनिल यादव ने पत्रकारों से वार्ता में कहा कि उन्होंने आयोग से कार्यमुक्त होने के बाद ही प्राचार्य का पदभार संभाला है। इसकी सूचना समय से सभी विभागों को दी गई है। उन्होंने बताया कि उन्होंने कोई विधि-विरुद्ध कार्य नहीं है। जो आरोप सचिव द्वारा लगाए जा रहे हैं, उनसे न केवल महाविद्यालय का प्रत्येक व्यक्ति प्रभावित होगा, बल्कि शिक्षण कार्य भी।