महिला से सामूहिक दुष्कर्म
मैनपुरी : घर में सो रही महिला केसाथ पड़ोस में रह रहे दबंगों ने दुष्कर्म किया। पीड़िता ने रिपोर्ट दर्ज
मैनपुरी : घर में सो रही महिला केसाथ पड़ोस में रह रहे दबंगों ने दुष्कर्म किया। पीड़िता ने रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए थाने में तहरीर दी तो पुलिस ने मामला दर्ज नहीं किया। अब पीड़ित महिला के परिजनों ने पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र भेजकर रिपोर्ट दर्ज कराने की गुहार लगाई है।
थाना कुर्रा के गांव विर¨सहपुर निवासी पीड़ित महिला ने बताया कि 23 मई की रात वह विधवा ननद के साथ घर में सो रही थी। तभी पड़ोसी दबंग दो युवक घर में घुस आए और ननद को एक कमरे में बंद करने के बाद उसके साथ दोनों ने दुष्कर्म किया। जान से मारने की धमकी देकर दोनों को शांत कर दिया।
आरोपियों के भागने के बाद घटना की जानकारी पुलिस को 100 नंबर पर दी गई तो पुलिस रात में ही मौके पर पहुंची और आरोपियों को तलाश किया, लेकिन वह फरार हो चुके थे। पुलिस वापस लौट गई। सुबह करीब 7 बजे आरोपी युवक अपने परिजनों के साथ पीड़ित महिला के घर आ गए और गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी दी। विरोध करने पर महिला को निर्वस्त्र कर दिया।
घटना की तहरीर पीड़ित महिला ने रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए थाना कुर्रा में दी, लेकिन मामला दर्ज नहीं किया गया। पीड़ित महिलाओं के परिवार के पुरुष सदस्य ग्वालियर में रह रहे हैं। जानकारी मिलने पर वे भी गांव आ गए। उन्होंने आरोपियों से विरोध जताया तो उन्होंने फिर से पूरे परिवार के साथ मारपीट की। पीड़ित महिला ने बताया कि घटना के बाद से वह रिपोर्ट दर्ज कराने थाने के चक्कर लगाती रही, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट नहीं लिखी तो उसने मजबूरन गुरुवार को पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र भेजकर रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की है।
थानाध्यक्ष कुर्रा राजेश कुमार ने बताया कि घटना दुष्कर्म की नहीं बल्कि मारपीट की है। आरोपियों के विरुद्ध पुलिस ने शांतिभंग के आरोप में कार्रवाई भी की थी।