Move to Jagran APP

गोमांस से लदा ट्रक पलटा, दो गिरफ्तार

मैनपुरी, दन्नाहार : बिहार से गोमांस लादकर दिल्ली जा रहा ट्रक दन्नाहार क्षेत्र में असंतुलित होकर सड़क

By Edited By: Published: Mon, 08 Feb 2016 07:19 PM (IST)Updated: Mon, 08 Feb 2016 07:19 PM (IST)

मैनपुरी, दन्नाहार : बिहार से गोमांस लादकर दिल्ली जा रहा ट्रक दन्नाहार क्षेत्र में असंतुलित होकर सड़क किनारे पलट गया। घटना के बाद भागे क्लीनर व चालक को ग्रामीणों के सहयोग से पुलिस ने पकड़ लिया। मामला दर्ज कर मांस के नमूने लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है। पकड़े गए चालक, क्लीनर से पुलिस पूछताछ कर रही है।

loksabha election banner

सोमवार को 6 बजे थाना दन्नाहार के गांव जरामई के ग्रामीण सड़क की ओर गए, तो सड़क किनारे एक ट्रक पलटा दिखाई दिया। पास जाकर देखा तो ट्रक के बाहर मांस फैला पड़ा था। ट्रक के आसपास कोई मौजूद नहीं था। घटना की जानकारी ग्रामीणों ने पुलिस को दी।

पुलिस ने मांस की जांच के लिए पशु चिकित्सकों को बुलाया। मांस गोवंश का प्रतीत हो रहा था। पुष्टि के लिए पुलिस ने मांस के नमूने लिए और प्रयोगशाला भिजवाया। पुलिस अभियुक्तों की तलाश कर रही थी। तभी ग्रामीणों ने बताया कि एक अजनबी युवक करीब 200 मीटर दूरी से ट्रक की निगरानी कर रहा है। पुलिस मौके पर पहुंची तो युवक भागने लगा। इस पर पुलिस ने उसे पकड़ लिया। युवक ने अपना नाम आरिफ निवासी बिल्होर कानपुर बताया। उसने बताया कि वह ट्रक का चालक है।

इसी दौरान ग्रामीणों को एक युवक घायल हालत में घटनास्थल से कुछ दूर एक ट्यूबवेल के पास लेटा दिखाई दिया। जानकारी पुलिस को दी तो वह भागने लगा। पुलिस ने उसे दबोच लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम रहीस निवासी गांव उत्तरी पूरा कानपुर बताया। पुलिस ने पकड़े गए दोनों युवकों से पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि बरामद मांस वह बिहार के मोतिहारी से लादकर दिल्ली के लिए रवाना हुए थे।

दिल्ली जाने के लिए वह रास्ते बदल रहे थे। इसीलिए इस रोड पर आ गए। रविवार रात करीब ढाई बजे अचानक असंतुलित होकर ट्रक पलट गया, जिसमें क्लीनर रहीश को चोट आ गई थी। पुलिस ने घायल रहीश को अस्पताल पहुंचाया। साथ ही चालक आरिफ को हिरासत में ले लिया। थानाध्यक्ष दन्नाहार देवेश शर्मा ने बताया कि अभियुक्तों के विरुद्ध गोवध अधिनियम के आरोप में मामला दर्ज कर लिया गया है। मांस के नमूने की रिपोर्ट प्रयोगशाला से मिलने के बाद स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.