सेना भर्ती में रहेगी कड़ी चौकसी
मैनपुरी : 12 फरवरी से शुरू होने जा रही सेना भर्ती की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जाने लगा है। नवी
मैनपुरी : 12 फरवरी से शुरू होने जा रही सेना भर्ती की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जाने लगा है। नवीन मंडी परिसर से लेकर स्टेडियम परिसर तक के ज्यादातर हिस्से को सुरक्षित कराया जा रहा है। इस बार सुरक्षा के पहले से भी कड़े प्रबंध किए जा रहे हैं।
सेना भर्ती की प्रक्रिया 12 से 20 फरवरी तक चलेगी। इसके लिए आगरा रोड स्थित नवीन मंडी परिसर में बेरीके¨डग का काम शुरू करा दिया गया है। गेट नंबर एक से बेरीके¨डग लगाकर सड़क के अधिकांश हिस्से को सुरक्षित किया जाने लगा है। मंडी से होकर स्टेडियम तक जाने वाले रास्ते पर भी बेरीके¨डग लगाकर आवाजाही को प्रतिबंधित कराए जाने की व्यवस्था की जा रही है।
सोमवार की दोपहर अपर जिलाधिकारी सूर्यमणि लालचंद्र और अपर पुलिस अधीक्षक स्वामीनाथ ने भर्ती स्थल का अन्य विभागीय अधिकारियों के साथ पैदल निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कर्मचारियों को निर्देश दिए कि किसी भी प्रकार की कमी न रहने पाए। कैंप के लिए जो टेंट बनाए जाएं, उनमें सभी सुविधाएं हों। उन्होंने बताया कि भर्ती के दौरान आने वाले अभ्यर्थियों पर निगरानी के लिए पुलिस के पर्याप्त इंतजाम कराए जाएंगे। सभी प्रवेश और निकास द्वारों पर पुलिस अधिकारियों को तैनात किया जाएगा।
भर्ती के दौरान रूट का डायवर्जन भी कराया जाएगा। लोगों को किसी प्रकार का असुविधा का सामना न करना पडे़, इसके लिए सभी चौक-चौराहों पर पुलिस के प्रबंध कराए जाएंगे।