प्रकाश पर्व पर याद किए गुरु हरगो¨वद ¨सह
मैनपुरी : सिखों के छठवें गुरु हरगो¨वद ¨सह का प्रकाश पर्व रविवार को सिख समाज के लोगों ने धूमधाम से
मैनपुरी : सिखों के छठवें गुरु हरगो¨वद ¨सह का प्रकाश पर्व रविवार को सिख समाज के लोगों ने धूमधाम से मनाया।
रविवार की सुबह पंजाबी कॉलोनी स्थित गुरूद्वारा परिसर में विशेष पूजा का आयोजन किया गया। गुरु ग्रंथ साहब का सुंदर दीवान सजाया गया। सुबह से ही यहां मत्था टेकने के लिए श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। यहां पाठ के उपरांत गुरु के जीवन, त्याग और बलिदान पर सबद कीर्तन का आयोजन किया गया।
ज्ञानी पु¨पदर ¨सह ने कहा कि गुरुओं ने मानवता की रक्षा के लिए खुद को सत्य की राह पर कुर्बान कर दिया। हम सभी को अपने गुरुओं की शिक्षा को याद रखना होगा। प्रत्येक इंसान को मानवता की रक्षा के लिए नेक कार्य करने चाहिए। सबद कीर्तन के बाद सिख समुदाय के लोगों ने राहगीरों को ठंडी छाछ और प्रसाद का वितरण किया। बाद में लंगर का आयोजन भी कराया गया। इस मौके पर हरवंश ¨सह, हर¨वदर ¨सह, अनमोल, इशदीप ¨सह, सरबजीत ¨सह, सतनाम ¨सह, प्रभजीत ¨सह, रौनक सहित सिख समाज के लोग मौजूद थे।