भाजपा ने धोखे के सिवाय कुछ न दिया
मैनपुरी : मोदी राज में देश का विकास नहीं बल्कि विनाश हो रहा है। न तो किसानों को राहत मिल रही और न
मैनपुरी : मोदी राज में देश का विकास नहीं बल्कि विनाश हो रहा है। न तो किसानों को राहत मिल रही और न ही देश के लोगों को। भूमि अधिग्रहण कानून की आड़ में अब लोगों को ठगने का नया कुचक्र रचा जा रहा है भाजपा की सरकार में।
उक्त विचार रविवार को कांग्रेस के प्रदेश महासचिव प्रेमशंकर शर्मा ने मंडी धर्मदास स्थित पार्टी कार्यालय पर मासिक बैठक में व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश की सरकारों ने किसानों के साथ धोखा किया है। बेमौसम बरसात के कारण तबाह हुई किसानों की फसलों का उचित मुआवजा अभी तक नहीं दिया गया है। केंद्र सरकार भूमि अधिग्रहण अध्यादेश के नाम पर अब नई साजिश रचने जा रहा है, जिससे किसान पूरी तरह से तबाह हो जाएंगे।
जिलाध्यक्ष संकोच गौड़ ने कहा कि केंद्र सरकार के भूमि अधिग्रहण अध्यादेश के विरोध में 22 जुलाई को कांग्रेस सभी ग्राम पंचायतों में विरोध प्रदर्शन करेगी।
बैठक में फैयाज अहमद सिद्दीकी, डॉ. उमेश ¨टगल, डॉ. केपी शर्मा, अनिल पालीवाल, जयपाल ¨सह चौहान, मुन्नालाल गुप्ता, मुहम्मद मतीन सिद्दीकी, हरिओम कश्यप, मनोज चतुर्वेदी, राजवीर ¨सह चौहान, मान ¨सह शाक्य, अर¨वद यादव, अजय कुमार चौहाना, विनोद शर्मा, धीरज श्रीवास्तव, डॉ. संजय शर्मा आदि कांग्रेसी मौजूद थे।