बुद्ध के ज्ञान से प्रकाशित हो रहा विश्व
मैनपुरी, भोगांव: भगवान बुद्ध के जीवन का अलोकिक प्रकाश आज भी इस धर्म को मानने वालों के साथ-साथ समूच
मैनपुरी, भोगांव: भगवान बुद्ध के जीवन का अलोकिक प्रकाश आज भी इस धर्म को मानने वालों के साथ-साथ समूचे विश्व समुदाय को ज्ञान की रोशनी प्रदान कर रहा है। इंसानियत और आपसी प्यार की शिक्षा देकर महान धर्म की शुरुआत करने वाले कर्मयोगी भगवान बुद्ध का व्यक्तित्व सभी के लिए अनुकरणीय है।
उक्त विचार बौद्ध भिक्षु डॉ. धम्मपाल थैरो ने नगर के मुहल्ला गड्ढा में चल रही 7 दिवसीय बौद्ध कथा के समापन अवसर पर व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि भगवान बुद्ध ने अपना जीवन मानवता के कल्याण के लिए समर्पित किया और बाद में विशेष ज्ञान हासिल कर दुनिया को एक तर्क और कसौटी पर खरा उतरना वाला धर्म का रास्ता प्रदान किया। भगवान बुद्ध के विचारों से ही दुनिया में खुशहाली और शांति का माहौल बनाया जा सकता है। उनकी शिक्षाओं को अपने जीवन में उतारने के लिए युवाओं को विशेष प्रयास करने चाहिए। यूथ बुद्धिस्ट सोसाइटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेश चन्द्र बौद्ध ने कहा कि तथागत बुद्ध का जीवन दर्शन दुनिया के लिए प्रेरणादायी है। उनकी शिक्षाओं के माध्यम से ही प्रत्येक व्यक्ति को अपने मन में संतुष्टि मिल सकती है। इसलिए बौद्ध धर्म के रास्ते पर चलकर एक दूसरे के कल्याण की कामना सभी को करनी चाहिए। पूर्व में कथा आयोजकों ने भिक्षु धम्मपाल थैरो, सुरेश चन्द्र बौद्ध, डॉ. आरके बौद्ध, सिलेटी बौद्ध, सुजाता बौद्ध, कथावाचक अंजली बौद्ध, वीरेन्द्र शाक्य प्रधान आदि का सम्मान किया। इस दौरान दयाराम शाक्य, महाराम शाक्य, मालिकराम, हरीराम, मुकेश बाबू, बदन सिंह, रामसिंह, शैलेष शाक्य, रामसनेही लाल, ईश्वरदयाल, महेश बौद्ध, प्रियंका बौद्ध, देवमित्र, अभिलाख राजपूत, कौशल श्रीवास्तव, माया बौद्ध, पंकज शाक्य, सत्यशील मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन सूरज बौद्ध ने किया।