पुलिस अधीक्षक को दी भावभीनी विदाई
मैनपुरी : पुलिस अधीक्षक श्रीकांत सिंह केस्थानान्तरण के बाद शुक्रवार को पुलिस लाइन के मनोरंजन गृह में
मैनपुरी : पुलिस अधीक्षक श्रीकांत सिंह केस्थानान्तरण के बाद शुक्रवार को पुलिस लाइन के मनोरंजन गृह में उन्हें भावभीनी विदाई दी गई।
इस दौरान उन्होंने कहा कि उन्हें इस जनपद में काफी प्यार मिला है। अपराध नियंत्रण में न सिर्फ उनके विभाग के लोगों ने उनका साथ दिया, बल्कि जनता ने भी पुलिस महकमे की भरपूर मदद की।
एडीएम डॉ. चंद्रभूषण ने कहा कि पुलिस अधीक्षक श्री सिंह कर्तव्य के प्रति हमेशा समर्पित रहे। अपर पुलिस अधीक्षक एसएन सिंह ने कहा कि पुलिस अधीक्षक श्री सिंह के निर्देशन में कार्य के दौरान उन्हें कई महत्वपूर्ण अनुभव हासिल हुए हैं। इस अवसर पर एसडीएम एसएन सिंह, क्षेत्राधिकारी,थानाध्यक्ष, पुलिस और जनता के लोग मौजूद थे।
नवागत एसपी ने संभाला कार्यभार
मैनपुरी : एसपी सीबीसीआइडी के पद से स्थानान्तरित होकर आए नवागत पुलिस अधीक्षक उदय शंकर जायसवाल ने शुक्रवार को अपना कार्यभार संभाल लिया। इस दौरान उन्होंने अधीनस्थों के साथ बैठक कर अपराध नियंत्रण को लेकर विचार-विमर्श किया।