बारिश से फसलों में 65 फीसद नुकसान
मैनपुरी : बरसात के कारण रबी की फसल में क्षति हुई है। प्रारंभिक आंकड़ों के अनुसार रबी की फसल में 1,98,
मैनपुरी : बरसात के कारण रबी की फसल में क्षति हुई है। प्रारंभिक आंकड़ों के अनुसार रबी की फसल में 1,98,147 हेक्टेयर में फसल की बुवाई की गई थी, जिसमें 1,29,684 हेक्टेयर फसलें पानी भरने से प्रभावित हुई हैं। जो आच्छादन का 65 फीसद से अधिक है।
जिलाधिकारी चंद्रपाल सिंह ने बताया कि फसलों में हुए नुकसान के कारण जिले में जानवरों के लिए भूसे का संकट पैदा हो सकता है। क्योंकि 3.80 लाख पशुओं की संख्या है। भूसे की कमी से निपटने के लिए हरे चारे की बुवाई करना अति आवश्यक है।
श्री सिंह ने बताया कि जिले में ईट भट्ठा मालिक ईट पकाने में भूसा का प्रयोग करते हैं। अन्य राज्यों में भी जिले से भूसा ईट पकाने के लिए ले जाया जाता है। ऐसे में भूसा से ईट पकाने पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया जाना आवश्यक है। जिससे संभावित चारे के संकट से निपटा जा सके।
उन्होंने भूसे से ईट पकाने पर प्रतिबंध लगाते हुए भट्ठा स्वामियों से भूसे का प्रयोग न करने की अपील करते हुए कहा है कि भूसा का प्रयोग ईट पकाने में करने वालों पर नजर रखी जाएगी। आदेश का कड़ाई से पालन कराया जाएगा। जो आदेश का उल्लंघन करेंगे, उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी।
नुकसान के सर्वे में भेदभाव न करें लेखपाल
मैनपुरी: बेमौसम बारिश से बर्बाद हुई फसलों के आकलन को लेकर लेखपालों पर भेदभाव का आरोप लग रहा है। सदर विधायक राजकुमार यादव के पास भी ऐसी शिकायतें पहुंचीं हैं। शुक्रवार को सदर विधायक ने समस्या लेकर आए ग्रामीणों से कहा कि नुकसान के सर्वे में राजस्व कर्मियों को निष्पक्षता रखने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने ग्रामीणों से कहा कि इस तरह की शिकायतें अपने क्षेत्रीय ंिवधायक या फिर जिलाधिकारी और एसडीएम से करें। शासन से राहत का पैसा जल्द आ जाएगा और पीड़ित किसानों को राहत राशि का वितरण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मैं खुद गांव-गांव घूमकर नुकसान का जायजा ले रहा हूं।