छात्रा से दुष्कर्म के बाद शादी को पंचायत
मैनपुरी, बिछवां : खेत पर गई कक्षा 10 की छात्रा के साथ गांव के ही किशोर ने दुष्कर्म किया। मामला पुलिस
मैनपुरी, बिछवां : खेत पर गई कक्षा 10 की छात्रा के साथ गांव के ही किशोर ने दुष्कर्म किया। मामला पुलिस तक नहीं पहुंचा। गांव में ही पंचायतों का दौर चलता रहा। दस दिन की कवायद फेल हो गई। आखिर गुरुवार को पीड़ित परिजनों ने पुलिस की शरण ली है। पुलिस घटना को संदिग्ध बता रही है।
गांव सैदपुर भगौली निवासी कक्षा 10 की छात्रा गुरुवार को अपने माता-पिता के साथ थाना बिछवां पहुंची। छात्रा ने बताया कि 17 मार्च को दोपहर वह अपने खेत की ओर जा रही थी। रास्ते में गांव के निवासी एक किशोर ने उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना के समय किशोर का एक अन्य साथी भी मौजूद था। घटना की जानकारी उसने परिजनों को दी। परिजन शिकायत लेकर आरोपी के घर पहुंचे। आरोपी व छात्रा एक ही जाति के हैं तथा आपस में रिश्तेदार हैं, इसलिए समझौते की कोशिशें शुरू हो गई। परिजन आरोपी किशोर का विवाह पीड़ित किशोरी से करने को तैयार हो गए, तो किशोरी के परिजनों ने कार्रवाई का विचार छोड़ दिया।
पीड़ित के पिता ने बताया कि पहले तो आरोपी के परिवार वाले शादी को तैयार थे, फिर आनाकानी करने लगे। गुरुवार को गांव में पंचायत बुलाई। जहां आरोपी के परिजनों ने शादी करने से साफ इन्कार कर दिया। जिसके बाद वह रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए थाने पहुंचे। पीड़ित के पिता ने अपनी तहरीर भी पुलिस को दी है, जिसमें दुष्कर्म का आरोप लगाया गया है। थानाध्यक्ष बिछवां अनुज सैनी ने बताया कि दुष्कर्म का आरोप संदिग्ध है। दोनों पक्षों के बीच शादी की बात चल रही थी। इन्कार करने पर किशोरी पक्ष के लोग रिपोर्ट लिखाने को आए हैं। जांच के बाद मामले में कार्रवाई की जाएगी।