महिलाएं पहचान की मोहताज नहीं
मैनपुरी : आज महिला किसी पहचान की मोहताज नहीं है। प्रत्येक क्षेत्र में महिलाओं ने अपनी प्रतिभा का लोह
मैनपुरी : आज महिला किसी पहचान की मोहताज नहीं है। प्रत्येक क्षेत्र में महिलाओं ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। चाहे मैदान पर खेलने की बात हो, या फिर सीमाओं की निगेहबानी की। महिलाएं प्रत्येक कार्य में पूरी तरह से दक्ष हैं।
उक्त विचार गुरुवार को डॉ. अंजना त्रिपाठी ने श्री देवी मेला एवं ग्राम सुधार प्रदर्शनी के कादंबरी रंगमंच पर आयोजित जनपदीय महिला सम्मेलन एवं मातृ शिशु कल्याण कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि व्यक्त किए।
राज्य महिला आयोग की सदस्य अर्चना राठौर ने कहा कि प्रदेश सरकार महिलाओं के हितों को लेकर ¨चतित है। उप जिलाधिकारी सदर सत्य नारायण यादव ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा को लेकर शासन द्वारा संचालित की गई 1090 हेल्प लाइन मददगार साबित हो रही है।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. वीके गुप्ता ने कहा कि मातृ-शिशु मृत्यु दर को कम करने के लिए बेहद जरूरी है कि महिलाओं को स्वास्थ्य संबंधी जानकारियां दी जाएं। सीएमएस डॉ. निम्मी बेगम ने कहा कि अभी भी ग्रामीण क्षेत्रों में प्रसव को लेकर तमाम भ्रांतियां हैं। सुरक्षित प्रसव न होने के कारण कई बार जच्चा और बच्चा दोनों की जान खतरे में पड़ जाती है। महिलाओं को जागरूक करके ही इस भ्रांति को दूर किया जा सकता है। आराधना गुप्ता ने कहा कि दहेज प्रथा, बाल विवाह के खिलाफ हम सभी को एकजुट होकर विरोध करना होगा।
गोष्ठी के बाद फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता, मेहंदी प्रतियोगिता, दुल्हन सजाओ कार्यक्रम, रंगारंग कार्यक्रमों सहित आधा दर्जन से ज्यादा प्रतियोगिताएं कराई गईं। ज्ञान दीप पब्लिक स्कूल के बच्चों से स्वागत नृत्य प्रस्तुत किया। इस मौके पर कंचन माहेश्वरी, रागिनी सक्सेना, सुमन पालीवाल, शिवानी जैन, प्रमिता मिश्रा, कमलेश गुप्ता, शशी गुप्ता, चंद्रकुमारी गुप्ता, वंदना गुप्ता, सुमन गुप्ता, ऊषा देवी शाक्य, नसरीन बानो, मंजूषा चौहान, विजय लक्ष्मी राजपूत, संध्या यादव, सीमा शर्मा, संतोष राठौर आदि मौजूद थीं।