युवक जहर खुरानी का शिकार
मैनपुरी : दिल्ली से लौट रहा एक युवक रास्ते में जहरखुरानी का शिकार हो गया। गुरुवार को एक युवक बस स्टै
By Edited By: Published: Thu, 26 Mar 2015 07:03 PM (IST)Updated: Thu, 26 Mar 2015 07:03 PM (IST)
मैनपुरी : दिल्ली से लौट रहा एक युवक रास्ते में जहरखुरानी का शिकार हो गया। गुरुवार को एक युवक बस स्टैंड के पास अचेत हालत में पड़ा मिला। इलाज के लिए उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। होश आने पर युवक ने अपना नाम प्रवीन कुमार निवासी राजा का बाग मैनपुरी बताया। युवक ने बताया कि वह दिल्ली में प्राइवेट नौकरी करता है। घर आने के लिए वह बुधवार की रात रोडवेज बस में सवार हुआ। अलीगढ़ पहुंच कर एक सहयात्री ने उसे चाय पिला दी, जिससे वह अचेत हो गया। उसके पास 13 हजार रुपये की नकदी थी। जिसे जहर खुरान लूट ले गए।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें