सत्य पर चलने वालों की नहीं होती हार
फोटो नंबर 26मेन8 व 9जेपीजी मैनपुरी (अजीतगंज) : विकास खंड जागीर क्षेत्र के गांव नखतपुर में चल रही श
फोटो नंबर 26मेन8 व 9जेपीजी
मैनपुरी (अजीतगंज) : विकास खंड जागीर क्षेत्र के गांव नखतपुर में चल रही श्रीमद्भागवत कथा में कथा वाचक प्राची देवी ने कहा कि गंगा जल में स्नान और जलपान करने से सच्चे मनुष्यों के पाप नष्ट हो जाते हैं। भगवान शिव की जटाओं से गंगा की धार बहती है। कहा कि गंगा के तेज को भगवान शिव ने अपनी जटाओं में समा लिया था।
उन्होंने कहा कि जीवन में सच्चे गुरु का कर्म है कि वह अपने शिष्यों को बुरे कार्य करने से रोका जाए। शिष्यों को सत्य के पथ पर चल कर गुरु की आज्ञा का पालन करना चाहिए। इस युग में भगवान के नाम का सुमिरन करने से ही भक्तों के कष्ट कट जाते हैं। सच्चे भाव से ईश्वर की पूजा अर्चना करने से मानव के सभी दुख दूर हो जाते हैं। कहा कि अपने निजी स्वार्थ के लिए दूसरों को दुख नहीं पहुंचाना चाहिए। इस मौके पर बंटू यादव, शिवराम ¨सह, डिप्टी ¨सह यादव, नरेंद्र मिश्रा, ब्रजेश तिवारी, गो¨वद यादव, प्रबल प्रताप ¨सह, कैलाश यादव, रामू यादव, भूरे खां, ओमप्रकाश यादव आदि मौजूद थे।