Move to Jagran APP

पुलिस चौकी पर हमले में प्रधान पति नामजद

मैनपुरी, बरनाहल : तीन दिन पूर्व किए गए दिहुली पुलिस चौकी पर दबंगों के हमले के मामले में प्रधान पति स

By Edited By: Published: Thu, 05 Mar 2015 07:46 PM (IST)Updated: Thu, 05 Mar 2015 07:46 PM (IST)

मैनपुरी, बरनाहल : तीन दिन पूर्व किए गए दिहुली पुलिस चौकी पर दबंगों के हमले के मामले में प्रधान पति सहित दो लोगों को नामजद करते हुए उनके 10-11 अज्ञात साथियों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया गया है।

loksabha election banner

थाना बरनाहल की पुलिस चौकी दिहुली के पास तीन मार्च को दो युवक नशे में झगड़ा कर रहे थे। चौकी पुलिस के कर्मचारी मौके पर पहुंच गए और दोनों को पकड़ लाए। जानकारी मिलते ही निकटवर्ती गांव अहमदपुर के प्रधान पति बंटू सिंह और उसका चाचा भीष्मपाल उन्हें छुड़ाने के लिए चौकी पर पहुंच गए। लेकिन सिपाहियों ने उन्हें नहीं छोड़ा और थाने पहुंचा दिया। इस बात पर बंटू सिंह और भीष्मपाल ने खुद को अपमानित समझा।

इधर पुलिस ने पकड़े गए दोनों युवकों के विरुद्ध शांतिभंग की कार्रवाई कर दी तो बंटू पक्ष के लोग और ज्यादा नाराज हो गए। रात करीब 11 बजे चौकी के पुलिस कर्मी बाहर मौजूद थे। तभी करीब एक दर्जन लोग वहां पहुंच गए और पुलिस कर्मियों पर हमला बोल दिया। जिस पर पुलिस कर्मी भागने लगे। कुछ ने चौकी में घुसकर अपनी जान बचाई और दरवाजा बंद कर लिया। इस पर उपद्रवियों ने चौकी पर पथराव किया। हमलावर असलहों से लैस थे।

पुलिस कर्मियों ने फोन पर घटना की सूचना उच्चाधिकारियों को दी तो अन्य पुलिस कर्मी मौके पर पहुंच गए लेकिन तब तक हमलावर भाग चुके थे। दो दिन तक पुलिस घटना को लेकर मंथन करती रही। दबंगों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की।

बुधवार की रात चौकी के दरोगा अजय सिंह की तहरीर पर थाना बरनाहल में बंटू सिंह, उसके चाचा भीष्म पाल और 10-11 अज्ञात लोगों के विरुद्ध पुलिस पर हमला करने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है।

सीओ करहल रामानंद कुशवाहा ने बताया कि मामला गंभीर है। आरोपियों को गिरफ्तार करने की कोशिश की जा रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.