मृदा में रासायनिक बढ़ने से केचुए हुए खत्म
मैनपुरी : कु. आरसी महिला महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवायोजना की छात्राओं ने ग्राम औडेंय पडरिया में शि
मैनपुरी : कु. आरसी महिला महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवायोजना की छात्राओं ने ग्राम औडेंय पडरिया में शिविर लगाकर पर्यावरण, स्वच्छ भारत और शिक्षा के प्रति लोगों को जागरूक किया।
जिला कृषि अधिकारी प्रकाश चंद्र विश्वकर्मा ने कहा कि मृदा में रासायनिक तत्व बढ़ने के कारण केचुए खत्म हो रहे हैं। यह एक समस्या है और इसे रासायनिक खादें पूरा नहीं कर सकती। पर्यावरण को स्वच्छ रखने के लिए सभी को वृक्ष लगाने चाहिए। शिक्षा का अधिकार सभी का है। शिक्षित व्यक्ति समाज और परिवार को तरक्की के रास्ते पर ले जाता है।
स्वच्छता के लिए हम सभी को जागरूक होना चाहिए। स्वच्छ रहने से बीमारियों से बचा जा सकता है। कार्यक्रम के छात्राओं ने जागरुकता रैली निकालकर ग्रामीणों को जागरूक किया। कार्यक्रम में मंजली कुमारी, उर्मिला भदौरिया, अंजना चौहान, महिला चौहान, राजबहादुर सिंह, नीलम शाक्य, शैफाली यादव आदि मौजूद थे।