टाटा मैजिक टेंपो की टक्कर से बालिका की मौत
मैनपुरी: मौसी की शादी में शामिल होने के लिए नाना के घर आई एक बालिका की टाटा मैजिक टेंपो की टक्कर लगन
मैनपुरी: मौसी की शादी में शामिल होने के लिए नाना के घर आई एक बालिका की टाटा मैजिक टेंपो की टक्कर लगने से मौत हो गई। घटना के बाद शादी वाले घर की खुशियां गम में डूब गई।
नगर के मुहल्ला पुरोहिताना निवासी योगेंद्र चौहान की ससुराल थाना बेवर के गांव बाजपुर में है। दो दिन पहले उनकी आठ साल की पुत्री काजल, परिवार के अन्य लोगों के साथ अपनी मौसी की शादी में शामिल होने के लिय नाना शिववीर के घर गई थी। गुरुवार को बरात आनी थी। शाम के समय घर के लोग शादी की तैयारी में लगे थे। काजल अन्य बच्चों के साथ सड़क पर खेल रही थी। तभी उधर से गुजरे एक टाटा मैजिक टेंपो के चालक ने काजल को टक्कर मार दी। जिससे काजल घायल हो गई। परिजन उसे इलाज के लिए अस्पताल ला रहे थे। तभी रास्ते में उसकी मौत हो गई। घटना के बाद मौके से भाग रहे टेंपो चालक को लोगों ने घेरकर पकड़ लिया और मारपीट कर पुलिस के हवाले कर दिया।
इधर, बालिका की मौत की खबर जैसे ही उसके नाना के घर पहुंची तो घर में कोहराम मच गया। शादी की खुशियां गम में डूब गईं। बालिका के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। देर शाम गांव में बरात पहुंची तो गम के माहौल में शादी की रस्में पूरी कर शुक्रवार को सुबह दुल्हन विदा की गई।