खिली धूप में मुस्काए चेहरे
मैनपुरी : कभी धूप तो कभी घने कोहरे के साथ चलती सर्द हवाएं। मौसम का पल-पल बदलता मिजाज लोगों की कंपकंप
मैनपुरी : कभी धूप तो कभी घने कोहरे के साथ चलती सर्द हवाएं। मौसम का पल-पल बदलता मिजाज लोगों की कंपकंपी छुड़ा रहा है। सर्दी का सितम ऐसा है कि कम होने का नाम ही नहीं ले रहा है। शुक्रवार की सुबह शीतलहर से लोग परेशान हुए। लेकिन दोपहर में तेज धूप निकली तो राहत मिल गई।
जनवरी बीतने को है। लेकिन ठंड का कहर थम ही नहीं रहा है। बुधंवार को घने कोहरे और हल्की बूंदाबादी के बाद शुक्रवार को आसमान में खिली धूप ने लोगों के चेहरे पर मुस्कान ला दी। लेकिन ठंडी हवाओं ने कंपकंपी छुड़ा दी।
शुक्रवार को खिली धूप के साथ दिन का अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कोहरा न होने से दिन में धूप खिली रही लेकिन सर्द हवाओं ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया। शुक्रवार को धूप खिली तो बाजारों में भी चहल -पहल बढ़ गई। आम दिनों की अपेक्षा दोपहर बाद लोगों की अच्छी-खासी तादात खरीदारी करती दिखी। पशु-पक्षियों ने भी धूप निकलने से राहत की सांस ली। इस वर्ष सर्दी ढा रही है। वर्ष 2014 में 30 जनवरी का अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। जबकि 2015 में 30 जनवरी का अधिकतम तापमान 20 डिग्री और न्यूनतम 6 डिग्री ही रहा।
सर्दी में रखें ख्याल
चिकित्सकों का कहना है कि ये ठंड स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक साबित हो सकती है। जिला अस्पताल के फिजीनिशन डॉ. जेजे राम का कहना है कि सर्दी का असर ज्यादातर सांस के मरीजों पर पड़ता है। अस्थमा के मरीजों को सीधे ठंडी हवाओं के संपर्क में आने से बचना चाहिए।
त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ. गौरांग गुप्ता का कहना है कि ठंड के मौसम में अक्सर त्वचा संबंधी बीमारियां पनपने लगती हैं। अधिकांश लोगों को हाथ और पैरों की उंगलियों में सूजन की शिकायत भी होती है। ऐसे में बचाव के लिए शरीर को पूरी तरह से ढंककर रखना चाहिए। नवजात शिशुओं की देखभाल सबसे ज्यादा जरूरी है।