Move to Jagran APP

आंगनबाड़ी कार्यकत्री पढ़ा रहीं बच्चे

मैनपुरी : ये विकास खंड मैनपुरी का प्राथमिक विद्यालय खिरिया है। यहां आंगनबाड़ी कार्यकत्री पर विद्यालय

By Edited By: Published: Wed, 26 Nov 2014 08:07 PM (IST)Updated: Wed, 26 Nov 2014 08:07 PM (IST)
आंगनबाड़ी कार्यकत्री पढ़ा रहीं बच्चे

मैनपुरी : ये विकास खंड मैनपुरी का प्राथमिक विद्यालय खिरिया है। यहां आंगनबाड़ी कार्यकत्री पर विद्यालय के बच्चों को पढ़ाने की जिम्मेदारी है।

loksabha election banner

बुधवार की दोपहर प्राथमिक विद्यालय खिरिया में शिक्षण व्यवस्था का नजारा अलग ही था। विद्यालय में 60 बच्चे पंजीकृत हैं। प्रधानाध्यापिका के कक्ष का ताला बंद था। बाहर मैदान में आंगनबाड़ी कार्यकत्री सुमन यादव लगभग 28 बच्चों को घेरकर पढ़ा रही थीं।

पूछने पर पता चला कि प्रधानाध्यापिका आज आई ही नहीं हैं। जिम्मेदारी गांव के ही शिक्षामित्र अवनेंद्र यादव पर थी। मगर, वह भी विद्यालय में मौजूद नहीं थे। फोन पर संपर्क करने पर बताया गया कि विद्यार्थियों की ड्रेस वापस करने के लिए जिला मुख्यालय आए हैं।

कमरे में ताला लगा होने के कारण रसोइया मुन्नी देवी घंटों इंतजार करती रहीं। समय बीतने के बाद वह भी वापस घर लौट गई। स्थिति यह रही कि बुधवार को विद्यालय में मिड-डे मील बना ही नहीं। लापरवाही की हद तो उस वक्त सामने आई जब किसी भी बच्चे की हाजिरी उपस्थिति रजिस्टर पर दर्ज नहीं की गई।

आंगनबाड़ी कार्यकत्री ने बताया कि यहां मिट्टी के चूल्हे पर ही खाना बनाया जाता है। गैस सिलेंडर कई साल पहले चोरी हो चुका है। तब से आज तक यहां सिलेंडर की व्यवस्था नहीं कराई गई है।

अधिकारी कहिन

'विद्यालय में लापरवाही की जांच कराई जाएगी। प्रधानाध्यापिका किससे छुट्टी लेकर नदारद थीं, इसका भी स्पष्टीकरण मांगा जाएगा। लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी।'

प्रदीप कुमार वर्मा, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, मैनपुरी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.