छप्पर में आग लगने से महिला की मौत
मैनपुरी: छप्पर में आग लगने से रविवार की सुबह एक विवाहिता की मौत हो गई। किशनी क्षेत्र के गांव रठेह नि
By Edited By: Published: Mon, 24 Nov 2014 06:27 PM (IST)Updated: Mon, 24 Nov 2014 06:27 PM (IST)
मैनपुरी: छप्पर में आग लगने से रविवार की सुबह एक विवाहिता की मौत हो गई। किशनी क्षेत्र के गांव रठेह निवासी मुन्नालाल की पुत्री आरती का विवाह 20 मई 2013 को किशनी क्षेत्र के नगला कन्हई निवासी विनीत के साथ हुआ था। रविवार को सुबह करीब 4 बजे छप्पर में आग लग गई थी। ग्रामीणों ने आग बुझाने के बाद छप्पर के नीचे मौजूद आरती को बाहर निकाला, तब तक उसकी जलकर मौत हो चुकी थी। घटना को लेकर आरंभ में ससुरालियों पर दहेज के लिए हत्या का आरोप लगाया गया था। लेकिन बाद में मायके वालों द्वारा घटना को लेकर न कोई तहरीर थाने में दी गई। परिजनों ने बिना पोस्टमार्टम के ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें