दहेज प्रथा अभिशाप, इसे खत्म करें
मैनपुरी: सिलेटी सिंह इंटर कॉलेज नगला भमी मे राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वंयसेवियो ने जागरुकता रैली निक
By Edited By: Published: Fri, 31 Oct 2014 07:37 PM (IST)Updated: Fri, 31 Oct 2014 07:37 PM (IST)
मैनपुरी: सिलेटी सिंह इंटर कॉलेज नगला भमी मे राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वंयसेवियो ने जागरुकता रैली निकाल कर दहेज प्रथा, कन्या भ्रूण हत्या और बाल विवाह रोकने की अपील की। प्रधानाचार्य उमेश यादव ने कहा कि शिक्षा के बिना विकास संभव नही है। कन्याभू्रण हत्या, जातिवाद, वर्गभेद, अशिक्षा और बाल विवाह अभिशाप है। इसे खत्म करने के लिए हम सबको जागरूक होना पडे़गा। छात्र-छात्राओं ने ग्रामीण इलाकों रैली निकाल कर लोगों को जागरुक किया। इस मोके पर आरके सिंह, सुभाष चंद,्र सुधाकर सिंह शोभाराम, धर्मेद्र सिंह, अनूृप कुमार, जितेंद्र सिंह, अर्चना कुमारी, अल्का कुमारी, सुशीला देवी आदि मौजूद थे ।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें