Move to Jagran APP

घर-घर मना अन्नकूट महोत्सव

मैनपुरी : दीपावली पर शुक्रवार को घरों में महिलाओं ने गोवर्धन महाराज की पूजा कर लक्ष्मी का आह्वान कर

By Edited By: Published: Fri, 24 Oct 2014 07:31 PM (IST)Updated: Fri, 24 Oct 2014 07:31 PM (IST)
घर-घर मना अन्नकूट महोत्सव

मैनपुरी : दीपावली पर शुक्रवार को घरों में महिलाओं ने गोवर्धन महाराज की पूजा कर लक्ष्मी का आह्वान कर घर में सुख-शांति की कामना की। महिलाओं ने समूह में गीत गाकर गोवर्धन पूजा कर खुशियां मनाई।

loksabha election banner

शुक्रवार को सुबह-सुबह महिलाओं ने जागकर सूप को खट-खटाते हुए घर से गरीबी दूर करने की कामना की। इसके बाद महिलाओं ने आंगन में गोवर्धन महाराज की मूर्ति बनाकर खेल-खिलौने और रसोई में बने भोजन से पूजा की। घर में सुख-समृद्धि गिरिराज जी से प्रार्थना की। पूजन के बाद शगुन में बैठकर गीत एवं भजन गाकर भगवान का गुणगान किया।

अग्रवाल समाज द्वारा नगर के करहल रोड स्थित अग्रवाल सभा भवन में अन्नकूट महोत्सव का आयोजन किया गया। जिसमें समाज के लोगों ने गिरिराज महाराज की पूजा-अर्चना कर छप्पन भोग लगाया। आचार्य तिलकेंद्र शेखर त्रिपाठी ने गोवर्धन पूजा का महत्व बताया। अग्रवाल समाज के लोगों ने गिरिराज महाराज की पूजा कर आयोजित हवन में आहुतियां दी। छप्पन भोग लगाकर प्रसाद वितरित किया गया।

इस अवसर पर आनंद स्वरूप अग्रवाल, घनश्याम दास गुप्ता, सुरेशचंद्र बंसल, अजेंद्र खडेलवाल, प्रभाकर मित्तल, ओमप्रकाश अग्रवाल, अशोक गुप्ता पप्पू, रामगोपाल अग्रवाल, संदीप गोयल, दीपक अग्रवाल, संदीप जैन, रमेश त्रिपाठी, अशोक गोयल, आदित्य जैन आदि शामिल थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.