बसों की कमी से डाग्गेमार वाहनों की चांदी
मैनपुरी : दीपावली के दूसरे दिन एक साथ लोगों के घरों को लौटने के चलते रोडवेज बसें भी कम पड़ गई। जिससे
मैनपुरी : दीपावली के दूसरे दिन एक साथ लोगों के घरों को लौटने के चलते रोडवेज बसें भी कम पड़ गई। जिससे बस स्टेंड पर यात्रियों के बीच बसों के लिए भाग दौड़ रही। जिसका लाभ उठाते डग्गामार वाहन संचालकों ने यात्रियों से मनमाना किराया वसूलकर खूब कमाई की।
शुक्रवार को सुबह से ही रोडवेज बस स्टेंड पर यात्रियों की भारी भीड़-भाड़ के बीच बसों की कमी रही। दीपावली त्योहार पर परिवहन निगम द्वारा बसों की संख्या बढ़ाए जाने के बाद भी सुबह से ही दीपावली का त्योहार मनाकर घर लौटती भारी भीड़ बस में सीट पाने को दौड़ती दिखी। जब भी कोई बस स्टैंड पर आती तो यात्री एक साथ उसके पीछे दौड़ पड़ते। जिसे बस में सीट मिल गई। वह चला गया और जो रह गए वे बस के इंतजार करते रहे।
यात्रियों की भीड़-भाड़ के चलते जिन लोगों को घर जाने की जल्दी थी वे डग्गामार वाहनों पर बैठकर यात्रा को निकल पड़े। यात्रियों की भीड़-भाड़ का लाभ उठाते डग्गामार वाहनों ने भी यात्रियों से मनमाना किराया वसूलकर अच्छा मुनाफा कमाया।
एआरएम मैनपुरी हरेकृष्ण मिश्रा ने बताया कि दीपावली के त्योहार को देखते हुए विभाग द्वारा चालक-परिचालकों के लिए प्रोत्साहन पुरस्कार योजना शुरू की थी। जिसके तहत जिन चालक-परिचालकों ने 19 से 25 अक्टूबर तक लगातार ड्यूटी करेंगे, उन्हें पुरस्कार स्वरूप 500 रुपये दिए जाएंगे। जिसके चलते डिपो की सभी बसों का संचालन नियमित रहा।
इसके अतिरिक्त प्रबंधन द्वारा 35 बसों के फेरे बढ़ाए गए थे। जिससे यात्रियों का परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा। लेकिन दीपावली बाद साथ घर वापसी के चलते यात्रियों को बसों के लिए इंतजार करना पड़ा।