पड़वा पर बिक गया सैकड़ों कुंतल मांस
मैनपुरी : पड़वा पर्व पर जनपद में सैकड़ों कुंतल मांस की बिक्री की गई। चिंहित स्थानों के अलावा खुले में
मैनपुरी : पड़वा पर्व पर जनपद में सैकड़ों कुंतल मांस की बिक्री की गई। चिंहित स्थानों के अलावा खुले में जमकर हुई मांस बिक्री के खिलाफ विभाग ने कोई कार्रवाई नहीं की।
शुक्रवार को पड़वा पर्व पर बडे़ पैमाने पर मांस की बिक्री की गई। व्यवस्था है कि पहले से बनवाए गए स्लाटर हॉउसों में ही मांस की कटाई कर बिक्री की जाएगी। किसी भी सार्वजनिक स्थान पर मांस बिक्री नहीं होगी।
व्यवस्था से परे शुक्रवार को नगर में स्टेशन रोड, भांवत चौराहा, रेलवे स्टेशन रोड, कचहरी रोड, ईशन नदी रोड, जेल रोड, दीवानी रोड, करहल रोड, आगरा रोड, पुलिस लाइन सहित दर्जनों स्थानों पर मानकों को ताक पर रखकर बेजुबान जानवरों के गलों पर छुरियां चलाई गई। कचहरी रोड पर तो जिला अस्पताल के बाहर ही खुलेआम मांस की बिक्री की गई।
नियम है कि किसी भी जानवर के मांस को बेचने से पहले उसका पशु चिकित्सा अधिकारियों द्वारा बाकायदा स्वास्थ्य परीक्षण कराया जाएगा। इसके बाद उसके स्वस्थ होने की मुहर लगाई जाएगी। बीमार और शारीरिक रूप से कमजोर पशुओं के मांस की बिक्री नहीं की जा सकती है।
अपशिष्टों को खुले में नहीं फेंका जा सकता है। इसके लिए जमीन में गहरा गढ्डा खोदकर अपशिष्टों को दबा देना चाहिए। मगर, जनपद में ऐसी किसी भी प्रक्रिया को अंजाम नहीं दिया गया।
'ज्योंती रोड पर स्लॉटर हाउस बनवाए गए हैं। यहीं जानवरों के मांस को बेचने की अनुमति है लेकिन दुकानदारों की मनमर्जी के कारण व्यवस्था बाधित है। सड़क किनारे खुले में मांस की बिक्री किया जाना गलत है।'
डॉ. राकेश गुप्ता, नगर स्वास्थ्य अधिकारी, नगर पालिका परिषद, मैनपुरी।