भाजपा प्रत्याशी बोले, सेवक बनकर करूंगा काम
मैनपुरी : भाजपा प्रत्याशी प्रेमसिंह शाक्य ने कहा है कि यदि मैनपुरी की जनता ने आशीर्वाद दिया तो वे सांसद नहीं सेवक बनकर काम करेंगे।
वहीं पूर्व विधायक अशोक सिंह चौहान ने कहा कि मैनपुरी लोकसभा क्षेत्र की जनता एक परिवार की गुलामी से मुक्त होना चाहती है। भाजपा ने एक किसान के बेटे को प्रत्याशी बनाकर सभी का सम्मान रखा है। मतदाताओं को चाहिए कि वे भाजपा प्रत्याशी को वोट देकर उसे जिताने का काम करें। वे हर समय अपने सांसद को अपने बीच पाएंगे। रविवार को ग्राम जसरऊ में आयोजित नुक्कड़ सभा में उन्होंने कहा कि प्रदेश में अपराधों की बाढ़ आ गई है। चारों ओर लूट, हत्याएं और दुष्कर्म की घटनाएं घट रही हैं।
भाजपा नेताओं ने ग्राम करीमगंज, जगरूपपुर, नरायनपुर, वीरपुर, नानामऊ आदि में नुक्कड़ सभाएं की। वहीं महिला मोर्चा ने नगर के मुहल्ला बागवान, गाड़ीवान, दक्षिणी छपट्टी, करहल रोड में नुक्कड़ सभाएं की। इस मौके पर नरेंद्र सिंह राठौर, भगवत दास शाक्य, अजय पाल सिंह चौहान, मिश्री लाल, प्रेम कुमार राजपूत, अजय राजपूत, संजय चौहान, रामसिंह वर्मा, राजू दुबे, सुमन पालीवाल, कविता राठौर, गीता देवी आदि मौजूद थे।
कुसमरा : भारतीय जनता पार्टी पर देश के लोगो ने जो विश्वास किया है उस पर खरा उतर रही है। केंद्र सरकार द्वारा किए जा रहे जन कल्याण कारी कार्यो से विरोधी बौखला गए हैं। भाजपा को रोकने के लिए सभी दल एकजुट हो गए हैं। ये बात पूर्व एमएलसी रामनरेश अग्निहोत्री ने भाजपा प्रत्याशी के चुनाव कार्यालय के शुभारंभ के अवसर पर व्यक्त किए।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष शिवदत्त भदौरिया, पूर्व जिलाध्यक्ष अरविंद तोमर, रमाशकंर तिवारी, प्रदीप तिवारी, देवेन्द्र सिंह चौहान, आलोक अग्निहोत्री विधानसभा प्रभारी किशनी, सौरभ शुक्ला, राघवेंद्र पांडेय, शिवपाल सिंह बैस, शिवप्रकाश शुक्ला, धीर सक्सेना, गुंजन कुशवाह, नवीन पांडेय आदि उपस्थित थे
कुरावली : शनिवार की देर शाम जीटीरोड स्थित श्रीराम पैलेस में लोकसभा उपचुनाव हेतु भाजपा कार्यालय के कार्यालय का हवन यज्ञ और पूजा-अर्चन के साथ फीता काटकर शुभारंभ किया गया।
पूर्व विधायक नरेन्द्र सिंह राठौर ने कहा कि वर्तमान सपा शासन की नीतियों से त्रस्त होकर जनता का भाजपा की जनहित नीतियों में विश्वास बढ़ा है। इस मौके पर जिलाध्यक्ष शिवदत्त भदौरिया, पूर्व चेयरमेन आलोक गुप्ता, ब्लॉक प्रमुख शैलेन्द्र सिंह राठौर, विनोद शर्मा,नगर अध्यक्ष रामसिंह वर्मा, राजीव महाजन, नीरज वर्मा, मुकेश यादव गोपालपुर, रमा तिवारी, मंजूषा चौहान, राहुल चतुर्वेदी, आकाश गुप्ता, नितिन भटनागर,दीपक तिवारी, दिनेश प्रियदर्शी, रामसिंह शाक्य, अश्वनी गुप्ता, बोबी यादव, राका जैन, राजेश प्रताप सिंह चौहान,चंदन भदौरिया, अमन जैन, धर्मेन्द्र वर्मा, धामू शाक्य, सुनील यादव आदि लोग मौजूद थे।