यशोदा के जन्में कन्हाई, नंद घर बाजी बधाई
By Edited By: Published: Fri, 22 Aug 2014 07:43 PM (IST)Updated: Fri, 22 Aug 2014 07:43 PM (IST)
मैनपुरी: यशोदा के दुलारे नंद के लाला का छठी महोत्सव माहेश्वरी समाज की महिलाओं व युवतियों ने बधाइयां गाकर मनाया। जिसमें महिलाओं ने कान्हा को पालना झुला कर कढ़ी-चावल, खीर-पूड़ी, मेवा-मिष्ठान का भोग लगा खुशियां मनाई।
शुक्रवार को नगर के स्टेशन रोड पर पंकज माहेश्वरी के आवास पर भगवान कृष्ण की भव्य झांकी सजाकर समाज की महिलाओं ने बाल कृष्ण को पालना झुलाया। भजन कीर्तन कर भगवान कृष्ण को कढ़ी चावल आदि का भोग लगाया और आरती कर लाला की नजर उतारी। महिलाओं ने नंद के लाला की छठी पर ढोल मंजीरा की थाप पर नाचते गाते हुए बधाइयां गाकर खुशियां मनाई।
कार्यक्रम में संगीता माहेश्वरी, सीमा माहेश्वरी, एकता माहेश्वरी, सची माहेश्वरी, पुष्पा, कृष्णा, सुनीता,अदिती माहेश्वरी, ऊषा, राज माहेश्वरी ने भाग लिया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें